ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: क्या शो छोड़कर चले जाएंगे सिद्धार्थ शु्क्ला, इस कारण पकड़ी ज़िद

नई दिल्ली। टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 में लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। इस सीज़न आसिम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच शुरुवात में जहां गहरी दोस्ती देखने को मिल रही थी, वहीं अब दोनों के बीच जानी दुश्मनी हो चुकी है। दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि दोनों बार-बार पना आपा खो देते हैं। हाल ही में हुए झगड़े के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस का घर छोड़ने का फैसला किया है।

बीते दिन बिग बॉस के घर में एलीट क्लब का मेंबर बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क का आयोजन किया गया था। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में बने चार घोड़ों पर बने रहना था, और बज़र बजने पर उठना था।

इस टास्क में आसिम रियाज़ को टास्क का संचालक बनाया गया था। संचालन के दौरान आसिम रियाज़ और सिद्धार्थ के बीच जोरदार झगड़ा हो गया था। दरअसल विशाल टास्क के बीच में घोड़े से उठ गए थे, जो टास्क के अनुसार गलत था। इसपर सिद्धार्थ और उनके साथियों ने संचालक को फैसला लेने के लिए कहा, मगर आसिम ने अपनी टीम का सपोर्ट करते हुए इसे नज़रअंदाज़ कर दिया।

आसिम का जिद्दी रवैया देखकर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना आपा खो दिया था, पहले तो दोनों के बीच जोरदार बहस हुई जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में हिना खान एलीट क्लब का मेंबर चुनने के लिए घर में एंट्री ली। सिद्धार्थ और आसिम ने उनके सामने भी लड़ाई शुरू कर दी।

दोनों लड़ाई में इतने एग्रेसिव हो चुके थे कि बिग बॉस द्वारा भी समझाइश दी गई थी। आखिरकार दोनों को बिग बॉस ने कंफेशन रूम में बुलाया। सिद्धार्थ शुक्ला ने कंफेशन रूम में जाकर काफी गुस्सा दिखाया। उन्होंने कहा कि वो ये शो तुरंत छोड़कर जा रहे हैं। आसिम को शो में रहने दो। देखना होगा कि आखिरकार सिद्धार्थ के इस फैसले का क्या अंजाम होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button