ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मनोरंजन

टिक-टॉक वीडियो को लेकर बोलीं कंगना रनौत-‘दीपिका पादुकोण को मांगनी चाहिए माफ़ी’

नई दिल्ली। छपाक रिलीज़ के पहले से ही दीपिका पादुकोण लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। पहले उनके जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) जाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई और उसके बाद अब एक टिक-टॉक वीडियो को लेकर। इस विवादित वीडियो पर अब कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण  को माफ़ी मांगनी चाहिए।

इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, ‘मेरी बहन इस वीडियो से काफ़ी आहत हैं। मुझे लगता है कि दीपिका के पास इस वीडियो को लेकर एक्सप्लेनेशन होगा। उन्होंने पता होगा कि क्यों और कैसे किया। कभी-कभी होता है मार्केटिंग टीम प्लान बनाती है और हमारे पास समय नहीं होता कि उसे गहराई से समझ सकें। लेकिन जो लोग इस वीडियो से आहत हुए हैं, उनसे दीपिका को माफ़ी मांगनी चाहिए।’

कंगना ने आगे कहा, ‘यह कोई मेक-अप लुक नहीं है। किसी को भी ऐसा ट्राय नहीं करना चाहिए। हम सभी गलतियां करते हैं। हम सभी मनुष्य हैं, लेकिन जरूरी है कि आप अपने आपको बेहतर कीजिए और माफ़ी मांग लीजिए।’

आपको बता दें कि वीडियो में दीपिका एक टिकटॉक इंफ्लूएंसर के साथ दिख रही हैं। वीडियो में साथ मौजूद महिला से वो अपनी फ़िल्मों के तीन लुक मेकअप के ज़रिेए क्रिएट करने को कहती हैं। इनमें एक उनकी डेब्यू फ़िल्म ओम शांति ओम, दूसरा पीकू और तीसरा छपाक की मालती का है। इस छपाक वाले वीडियो से लोग नाराज हैं। लोगों का सवाल है कि एसिड अटैक सर्वाइवर के लुक को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक असवेंदनशील प्रयोग है।

इसके अलावा कंगना ने दीपिका के जेएनयू जाने के मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि महिला को महिला का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने (दीपिका) जो किया उस पर मैं कमेंट नहीं करना चाहूंगी। वह जानती हैं कि क्या करना चाहिए था। वह इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार हैं। ऐसे में हमें उसके बारे में परेशान क्यों होना चाहिए? बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी फ़िल्म छपाक के रिलीज़ से पहले स्टूडेंट्स के समर्थन में जेएनयू गयी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फ़िल्म के बॉयकॉट की अपील भी की गई थी। उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button