ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

झाबुआ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत, 7550 करोड़ रुपए की दी सौगात..

झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर के जरिए झाबुआ पहुंचे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री का इंदौर एयरपोर्ट पर भाजपा के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने स्वागत किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झाबुआ में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मानित किया। मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में आए हैं। प्रधानमंत्री ने मंच से अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में सवार होकर जनजातीय सम्मेलन में पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री ने रेलवे के कार्यों का लोकार्पण किया है। उन्होंने मंच से रेलवे के तमाम परियोजनाओं की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पहुंचे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की मध्य प्रदेश में हुई जीत के बाद पार्टी चाहती है कि विधानसभा चुनाव में हुई जीत की तरह लोकसभा चुनाव में भी जीत मिले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में आज चुनावी बिगुल भी बजा देंगे भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री जनजातीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 7550 करोड़ रुपए की विकास परियोजना की आधारशिला रखी।

Related Articles

Back to top button