ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
विदेश

चीन में कोरोना वायरस से बिगड़े हालात, WHO ने बुलाई आपात बैठक

बीजिंगः चीन में सार्स (SARS) जैसे नए कोरोना वायरस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। देश के शीर्ष नेताओं ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे ऐसे मामलों को दबाने की कोशिश न करें, वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस खतरनाक बीमारी से लड़ाई के लिए इसे अंतरराष्ट्रीय जन स्वास्थ्य आपदा घोषित करने पर विचार कर रहा है. सरकार द्वारा इस बीमारी पर काबू पाने की कोशिशों के बीच इससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर करीब 440 हो गई है

WHO ने बुलाई आपात बैठक

सरकार एक करोड़ 20 लाख की आबादी वाले वुहान शहर से लोगों की आवाजाही पर नजर रख रही है जहां सार्स जैसे विषाणु का पहला मामला दिसंबर में सामने आया था। बीमारी को लेकर बुधवार को डब्ल्यूएचओ (WHO) ने  जिनेवा में आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई है आपातकालीन बैठक बुलाई है जिसमें इसे अंतरराष्ट्रीय लोक स्वास्थ्य आपदा घोषित करने पर विचार होगा- जैसा कि उसने स्वाइन फ्लू और इबोला के समय किया था।  इस बैठक में अंतरराष्‍ट्रीय स्वास्थ्य आपात काल की घोषणा कर सकता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने सोमवार को पुष्टि की कि चीनी अधिकारी जिनेवा में डब्ल्यूएचओ द्वारा बुलाए गए अंतरराष्‍ट्रीय स्वास्थ्य विनियमन (IHR) की आपातकालीन बैठक में भाग लेंगे।

इस बैठक में विशेषज्ञ भी शामिल होंगे
गेंग शुआंग ने कहा कि जिन देशों से वायरस की फैलने की सूचना मिली है, उस देश के विशेषज्ञ भी बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ इस महामारी की जानकारी साझा करेंगे और वैज्ञानिक समाधान भी सुझाएंगे। उन्होंने कहा कि चीन ने WHO के साथ-साथ हांगकांग और मकाऊ के अलावा उन देशों के बारे में जानकारी साझा की है जो चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हैं। गौरतलब है कि पूर्व में इबोला और स्वाइन फ्लू के प्रकोप के दौरान डब्ल्यूएचओ ऐसी आपात स्थिति घोषित की थी, जिसके लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्रयास की आवश्यकता थी।

चीनी नव वर्ष पर खतरा बढ़ने के आसार
अगर ऐसी घोषणा की जाती है तो इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया में समन्वय का तत्काल आह्वान किया जाएगा क्योंकि 24 जनवरी से शुरू हो रहे चीनी नव वर्ष और वसंत उत्सव की छुट्टियों के दौरान लाखों चीनी स्वदेश या अपने देश से दूसरे देश की यात्रा करेंगे। इन लोगों की यात्रा से बीमारी के प्रसार का जोखिम कई गुना बढ़ जाएगा। भारत इस मामले में पहले ही यात्रा परामर्श जारी कर चुका है।

भारत सहित कई देशों ने जारी किया अलर्ट
बता दें कि चीनी शहर वुहान में कोरोनावायरस का प्रकोप शुरू हुआ। यहां अब तक सबसे अधिक मामले (258) दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दो मामले थाईलैंड और एक-एक अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा आस्‍ट्रेलिया में इसकी आहट है। चीन के शीर्ष नेताओं ने वायरस के खिलाफ चेतावनी दी है। उधर,  इस वायरस के मद्देनजर भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरपोर्ट्स को चीन से आने वाले यात्रियों की जांच करने के निर्देश दिए हैं. कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के लिए सभी एयरपोर्ट्स को तुरंत लॉजिस्टिक सपोर्ट की व्यवस्था करने को कहा गया है, जिन यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है उसमें हांगकांग से भारत पहुंचने वाले यात्री भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button