ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
टेक्नोलॉजी

POCO ने पुराने फोन का किया कायाकल्प, 5G कनेक्टिविटी के साथ ये हैं फीचर्स

पोको इंडिया ने अपने दो पुराने 5G फोन्स का कायाकल्प किया है. कंपनी ने POCO M6 5G और POCO C65 फोन को नए कलर वेरिएंट में पेश किया है. आपको बता दें कलर ऑप्शन के अलावा पोको ने इन दोनों ही फोन्स के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से कोई छेड़छाड़ नहीं की है. POCO M6 5G और POCO C65 फोन के नए कलर वेरिएंट सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं.

POCO M6 5G और POCO C65 फोन को कंपनी ने फ्रेश ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है, जो इस फोन को स्टाईली और इनोवेटिव दिखाता है. आपको बता दें POCO M6 5G और POCO C65 फोन का डिजाइन और परफॉर्मेंस टेक सेवी है जो यूजर्स को काफी पसंद है. आइए जानते हैं POCO M6 5G और POCO C65 फोन के बारे में.

POCO M6 5G का डिजाइन और कैमरा

POCO M6 5G की डिजाइन की बात करें तो ये केप्टिवेटिंग और सॉफिस्टिकेटेड है. पोको ने इस फोन में मीडियाटेक डाइमेसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया है. साथ ही इस फोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी है, जिसमें 90HZ का रिफ्रेश रेट और इंगेज व्यूज और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है. फोन में स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें फास्ट साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

POCO M6 5G स्मार्टफोन में AI ड्यूल कैमरा दिया है, जो क्लियर इमेज कैप्चर करता है. वहीं फ्रंट साइड में 5MP का AI सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है. इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है.

POCO C65 का डिजाइन और कैमरा

पोको के इस फोन में नोच फ्री वॉटर ड्रॉप डिजाइन दिया है. POCO C65 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी है, जिसमें 90HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है. साथ ही फोन में 180HZ का टच सैम्पलिंग रेट मिलता है. POCO C65 में 50MP का AI ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इस फोन में सेल्फी के लिए 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W के चार्जर को सपोर्ट करती है. इस फोन में 3.5mm का हैडफोन जैक भी दिया गया है.

POCO M6 5G और POCO C65 की प्राइस

पोको के POCO M6 5G फोन की प्राइस 4+128GB, 6+128GB और 8+256GB की प्राइस INR 9,499, INR 10,499 और INR 11,999 रुपए है. वहीं POCO C65 के 4+128GB, 6+128GB और 8+256GB वेरिएंट की प्राइस INR 7,499, INR 8,299 और INR 8,999 रुपए है.

Related Articles

Back to top button