ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

मुंबई में अब 24 घंटे खुले रहेंगे, मॉल, रेस्त्रां और पब, कैबिनेट की मिली मंजूरी

मुंबई। महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के मुंबई नाइट लाइफ योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है। इस योजना के तहत 27 जनवरी से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और नरीमन पॉइंट जैसे गैर-आवासीय क्षेत्रों में मॉल, मल्टीप्लेक्स, दुकानें और भोजनालय 247-2 खुले रहेंगे। हालांकि ये योजना किसी पर थोपी नहीं गयी है  मॉल, मल्टीप्लेक्स, दुकानें और भोजनालय खोलनी है या नहीं ये उनके मालिक पर निर्भर करेगा।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को महाराष्ट्र के पर्यन मंत्री ने कहा था कि लंदन और मध्य प्रदेश के इंदौर की तरह मुंबई में भी नाइट लाइफ योजना की शुरुआत होनी चाहिये। जैसे हम ऑनलाइन शॉपिंग 24 घंटे करते हैं इसी तरह शॉपिंग मॉल, पब और रेस्त्रां भी खुले रहेंगे। आदित्य का यह भी कहना था कि इस मामले में किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जाएगी ये दुकान के मालिक पर निर्भर करेगा कि वह क्या चाहता है। गौरतलब है कि आदित्य ठाकरे और शिवसेना ने भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी इस प्रस्ताव को सामने रखा था लेकिन इसे सिरे से खारिज कर दिया गया था।

बता दें कि आदित्य ठाकरे के इस प्रस्ताव के बाद कई नेताओं के इसके खिलाफ बयान भी आये थे। भाजपा नेता राज पुरोहित ने कहा था कि अगर मुंबई में मॉल, रेस्त्रां और पब 24 घंटे खुले रहेंगे तो यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध में इजाफा हो सकता है और फिर हजारों निर्भया जैसे मामले सामने आएंगे। हमें ये योजना लागू करने से पहले सोचना चाहिये कि क्या ये संस्कृति हमारे समाज  के लिए अच्छी है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि अगर ये योजना लागू होती है तो पुलिस बल बढ़ाने की आवश्यकता होगी। मुंबई के लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल बढ़ाने के लिए कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button