ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
मध्यप्रदेश

बसपा नेता की गोली मार कर हत्या, 2023 में लड़ा था विधानसभा चुनाव

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी का फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

घटना सोमवार देर रात की है। जहां बसपा नेता महेंद्र गुप्ता की किसी अज्ञात शख्स ने गोलीमार हत्या कर दी बसपा नेता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि महेंद्र गुप्ता को सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मारी गई। घटना में बसपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें लगाई है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, महेंद्र गुप्ता ईशानगर कस्बे में रहने वाले है। उन्होंने बसपा के टिकट पर 2023 का विधानसभा चुनाव बिजावर सीट से लड़ा था और 10,400 वोट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था। गुप्ता के निजी सुरक्षा गार्ड अब्दुल मंसूरी ने कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने गोली मार दी। बकौल मंसूरी- जब तक वह जवाबी कार्रवाई करने के लिए अपनी राइफल लोड कर पाता, तब तक हमलावर भाग गया। मंसूरी ने बताया कि उसने हमलावर को देखा है और वह उसे पहचान सकता है।

Related Articles

Back to top button