ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
मध्यप्रदेश

भोपाल में परंपरागत शिव बारात से पहले डमरू दल निकालेगा पुष्पक विमान यात्रा

भोपाल। महाशिवरात्रि से पहले बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति और श्री बड़वाले महादेव मंदिर समिति के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। डमरू दल 08 मार्च को परंपरागत शिव बारात से पहले पुष्पक विमान यात्रा निकालने जा रहा है। जबकि हर वर्ष डमरू टीम शिव बारात में ही अपनी प्रस्तुति देती थी, लेकिन इस बार अलग शोभायात्रा निकालने जा रही हैं।

बाबा श्री बटेश्वर कीर्तन समिति उर्फ डमरू दल के सदस्यों का कहना है कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भोपाल से जो पुष्पक विमान अयोध्या गया था, वह सात मार्च को आएगा। आठ मार्च को महाशिवरात्रि की बारात से पहले उन्हीं रास्तों से पुष्पक विमान यात्रा निकाली जाएगी। बता दें डमरू दल के सदस्य पहले बाबा बटेश्वर मंदिर समिति के ही सदस्य थे। अनबन के कारण अलग हुई समिति के सदस्य अब महाशिवरात्रि पर शिव बारात से पहले पुष्पक विमान यात्रा निकालने जा रहे हैं। डमरू दल के सदस्य अर्जुन सोनी ने बताया कि कीर्तन समिति का मंदिर समिति से कोई लेना-देना नही है। मंदिर समिति का अलग कार्यक्रम होता है, जबकि उनका दल 111 सदस्यों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में चल समारोह निकालेगा। महाशिवरात्रि का दिन ही चुनने को लेकर अर्जुन सोनी का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शुभ मूहूर्त है।

मंदिर समिति का कहना, हमारे पास दो डमरू दल

वहीं इस मामले में श्री बड़वाले महादेव मंदिर समिति के संयोजक संजय अग्रवाल का कहना है कि मंदिर समिति के साथ पहले से दो डमरू दल हैं, जो कि महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात में शामिल होंगे। श्री बड़वाले महादेव मंदिर की ओर से शहर में शिव बारात निकाली जाती है। इसमें मुख्यमंत्री सहित पूरा शहर शामिल होता है, लेकिन वर्तमान में जो बाबा श्री बटेश्वर कीर्तन समिति बारात के पहले अपना चल समारोह निकालने जा रही है, वह भी पहले मंदिर समति का ही हिस्सा थी। बता दें कि मंदिर समिति ने डमरू टीम को हाल ही में पुलिस प्रशासन की बैठक शामिल होने को कहा था, लेकिन टीम शामिल नहीं हुई। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु श्रीरामलला की 22 जनवरी को हुई प्राण-प्रतिष्ठा में प्रस्तुति देने को लेकर डमरू टीम सुर्खियों में आई थी।

Related Articles

Back to top button