ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
विदेश

पाकिस्तान ने 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से भारत के साथ लगातार तनाव के रिश्ते बनाए हुए है। वो कभी परमाणु हमले की धमकी दे देता है तो कभी अंतरराष्ट्रीय मंच से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करता है। अब इस बात को 6 माह से अधिक का समय बीत चुका है।

जम्मू में हालात सामान्य हो चुके हैं मगर पाकिस्तान अभी भी इसी मामले पर उलझा हुआ है। वो अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाकर भारत को डराना चाह रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए पाकिस्तान की सशस्त्र सेना ने एक नई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। ये मिसाइल 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है। इसके अलावा ये परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। इस मिसाइल का नाम गजनवी दिया गया है।

पाकिस्तान के Director-General of the Strategic Plans Division Lieutenant General Nadeem Zaki Manj ने सेना के सामरिक बल कमान की परिचालन तैयारियों की सराहना की जो देश के भूमि-आधारित परमाणु हथियारों का प्रबंधन करता है।

परीक्षण का परीक्षण भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा आंध्र प्रदेश के तट से दूर परमाणु-आधारित के -4 पनडुब्बी-लॉन्च के बाद पाकिस्तान ने ये टेस्ट किया है। भारत जैसे ही किसी नई मिसाइल का टेस्ट करता है, पाकिस्तान उसको काउंटर करने के लिए तुरंत ही नई मिसाइल का परीक्षण शुरू कर देता है। भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान अपने यहां आतंकियों को प्रशिक्षित करके भारत में आतंक फैलाने के लिए भेजता रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button