ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

विरोध का अनोखा तरीखा, इमारत की दीवार पर लटका दी 440 जोड़ी जूतियां

नई दिल्ली। दुनियाभर में लोग अनोखे काम करने के लिए लगे रहते हैं जिससे उनकी अलग ही पहचान बन सके। कोई अपनी मांग मांगवाने के लिए अलग तरीका अपनाता है तो कोई विरोध करने के लिए। इस तरह के कारनामे करके वो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। कुछ दिन पहले तुर्की में भी एक ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिला। इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब से पहले कभी इस तरह का प्रदर्शन न तो देखा गया न ही सुना गया। तुर्की में एक प्रदर्शनकारी ने अपनी अनोखी कला के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

इमारत की दीवार पर लगा दी ऊंची एंडी वाली जूतों की लाइन 

भारत में किसी घर में किसी की मृत्यु हो जाने पर उसका सारा सामान घर के बाहर कहीं फेंक आने की परंपरा है। उसमें कपड़े लत्ते और अन्य चीजें शामिल रहती हैं। इसी तरह से तुर्की में भी किसी की मौत हो जाने पर उसके जूते घर के बाहर रखने की परंपरा है। कलाकार नई-नई चीजों की खोज करते रहते हैं। तुर्की के कलाकार वाहत त्यूना ने जूते बाहर रखे जाने की परंपरा का इस्तेमाल करते हुए विरोध स्वरूप यहां एक ऊंची इमारत पर 440 जोड़ी जूतियां टांग दी।

घरेलू हिंसा में मरने वाली महिलाओं की याद में प्रदर्शनी 

वाहत त्यूना ने 2018 घरेलू हिंसा के कारण मरने वाली महिलाओं की याद में 260 वर्गफुट में जूतियों की ही प्रदर्शनी लगा दी। उन्होंने इस्तांबुल की एक मशहूर सड़क की एक ऊंची इमारत पर ऊंची एड़ी वाले 440 जूतियां लटका दीं। उन्होंने बताया कि इतनी जूतियां 2018 में घरेलू हिंसा के कारण मरने वाली महिलाओं की याद में लटकाई गई हैं। उन्होंने खुद ही बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध का ये अनोखा तरीका पहली बार अपनाया गया है। बाजार में प्रदर्शनी के जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश की गई कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रूक नहीं रहे हैं। उनका मानना है कि विरोध के इस तरीके से जागरूकता पैदा होगी और लोग महिलाओं के खिलाफ करने वाले अपराध के प्रति जागरूक होंगे।

भारत की तरह तुर्की में भी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती 

जूतियों के जरिए विरोध प्रदर्शन के तरीके की तुर्की में काफी चर्चा हो रही है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि तुर्की की गलियों में चलते हुए वो अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। लड़कियों का कहना है कि वो जब अपने घर से बाहर निकलती है तो भगवान को याद करती रहती है, साथ ही ये प्रार्थना भी करती हैं कि वो सकुशल अपने घर वापस पहुंच जाएं।

40 जूतियों का मतलब 

वाहत त्यूना से जब से पूछा गया कि यहां सिर्फ 440 ऊंची एडी वाली जूतियां ही क्यों लटकाई गई हैं। इस पर उनका कहना था कि साल 2018 में इतनी ही तादाद में यहां की महिलाएं घरेलू हिंसा की भेंट चढ़ी हैं, इस वजह से इतनी जूतियां टांगी गई है। उनका कहना है कि हो सकता है कि इन जूतियों को देखकर महिलाओं में कुछ हिम्मत आए और पुरूषों की मानसिकता थोड़ी बदल जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button