ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

IRS समीर वानखेड़े की पत्नी को मिली जान से मार देने की धमकी, UK-पाकिस्तान के नंबरों से आ रहे भद्दे मैसेज

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी और एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को जान से मारने की धमकी मिली है. क्रांति ने मुंबई पुलिस को इसकी शिकायत दी है. उनका कहना है कि अलग-अलग पाकिस्तानी और यूके के नंबरों से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. 6 मार्च से लगातार उन्हें धमकियां मिल रही हैं.

क्रांति रेडकर ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में इसे लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है. बताया कि 6 मार्च से उन्हें धमकी भरे और आपत्तिजनक भाषा में व्हाट्सऐप मैसेज आना शुरू हुए. इनमें से ज्यादातर मैसेज पाकिस्तान और UK के नंबरों से आए हैं. बता दें, क्रांति रेडकर अभिनेत्री होने के साथ-साथ डायरेक्टर और राइटर भी हैं. वह मुख्यतौर पर मराठी सिनेमा में काम करती हैं. फिलहाल, गोरेगांव पुलिस इस मामले की जांच में जुच गई है.

जून 2023 में भी मिली थी धमकी

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब वानखेड़े परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले पिछले साल जून 2023 में भी समीर वानखड़े और क्रांति रेडकर को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर धमकी दी गई थी. धमकी देने के लिए ट्विटर के एक फेक अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था. ट्विटर अकाउंट के जरिए समीर वानखेड़े के परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी मिली थी. इसे लेकर क्रांति काफी ज्यादा टेंशन में आ गई थीं.

आर्यन खान केस के बाद चर्चा में आए थे समीर वानखेड़े

क्रांति ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा था कि भविष्य में अगर हम पर या हमारे परिवार पर किसी तरह का कोई हमला होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसलिए जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर आवाज उठाना जरूरी है. क्रांति रेडकर ने उस वक्त भी पुलिस में इस सिलसिले में केस दर्ज करवाया था. बता दें, समीर वानखेड़े बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर चर्चा में आए थे.

Related Articles

Back to top button