ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, लोगों में ख़ुशी का माहौल

टीकमगढ़ :  मध्यप्रदेश में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई है। इस वंदे भारत ट्रेन का संचालन खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन तक होगा। खजुराहो से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज टीकमगढ़ में भी दिया गया है। खजुराहो से चलकर टीकमगढ़ पहुंची वंदे भारत ट्रेन को केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने ट्रेन के शुभारंभ को बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात बताया है। वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज मिलने के बाद स्टेशन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर खुशियां मनाई।

दिल्ली और खजुराहों को जोड़ेगी नई वंदे भारत

 बता दें कि, मध्यप्रदेश में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई है। यह वंदे भारत खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के प्रयासों से बुंदेलखंड को बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर खजुराहो वंदे भारत सहित देशभर में 10 नई वंदे भारत को रवाना किया। इस दौरान खजुराहो रेलवे स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा मौजूद रहे। खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का केसरिया रंग आकर्षण का केंद्र है। बुंदेलखंड के पर्यटन हब खजुराहाे और देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने केसरिया रंग की वंदेभारत एक्सप्रेस वरदान साबित होगी।

इन स्टेशनों में होगा वंदे भारत का स्टॉपेज

खजुराहो-निजामुद्दीन वंदेभारत में आठ कोच होंगे। वंदे भारत में 7 कोच एसी चेयरकार और 1 एग्जिक्यूटिव क्लास है। ट्रेन में कुल 602 सीटें है जिसमें सात एसी चेयरकार कोच में 546 सीट और एग्जिक्यूटिव क्लास के एक कोच में 56 सीट है। खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में इसका स्टॉपेज होगा। इस ट्रेन को बुंदेलखंड के लिए बड़ी सुविधा माना जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब बुंदेलखंड बेल्ट में किसी हाई स्पीड ट्रेन को लाया गया है। इससे सीधे तौर पर खजुराहो आने वाले यात्रियों और विदेशी टूरिस्ट को फायदा होगा। खजुराहो हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत में खजराहों सांसद वीडी शर्मा ने IBC 24 से खासबातचित में कहा कि बुंदेलखंड को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार धन्यवाद। यह वंदे भारत बुंदेलखंड को मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो को टूरिज्म को चार चांद लगाएगी इस क्षेत्र के विकास को गति देगी। खजुराहो लोकसभा की जनता की तरफ से नरेंद्र मोदी का आभार। वंदे भारत के केसरिया रंग पर वीडी शर्मा ने कहा कि पूरा देश केसरिया है और केसरिया धर्म अध्यात्म का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button