ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

6 गोलियां मारीं, 20 बार धारदार हथियार से वार… पुणे के होटल में 27 सेकंड का ‘खूनी खेल’

27 सेकंड, 6 गोली और 20 बार धारदार हथियार से वार… पुणे के होटल में बदमाश आए और पलभर में शख्स का मर्डर कर फरार हो गए. वारदात के वीडियो वायरल हो रहे हैं,जोकि दिल दहला देने वाले हैं. पुलिस फुटेज के जरिए बदमाशों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़ने में लगी हुई है. पुलिस ने मृतक शख्स की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी है.

हत्या की घटना के जिस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं उसे देख लग रहा है कि बदमाश पूरी तरह प्लानिंग के साथ आए थे. उन्होंने बड़ी फुर्ती के साथ हत्या की घटना को अंजाम दिया. मात्र 27 सेकंड में वह होटल में घुस कर युवक की हत्या कर फरार हो गए. शनिवार रात हुई हत्या की इस वारदात से सनसनी मची हुई है.

सीसीटीवी फुटेज हो रहे वायरल

हत्या के कई सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहे हैं. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. हत्या की घटना का एक ओर वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में बदमाश होटल में घुसते और बाहर भागते दिखाई दे रहे हैं. 44 सेकंड के इस वीडियो में बदमाश 27 सेकंड के भीतर होटल में घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं. इस वीभत्स घटना में आरोपियों ने फुर्ती के साथ युवक की हत्या की है.

रोंगटे खड़े करने वाली है वारदात

एक अन्य सीसीटीवी फुटेज रौंगटे खड़े करने वाला है. इसमें होटल में पहले दो आरोपी घुसते हैं. एक आरोपी के हाथ में थैला है वह उसमें से पिस्टल निकलाता है. वहीं, दूसरा आरोपी कमर से पिस्टल निकाल होटल में बैठे शख्स पर फायरिंग कर देते हैं. शख्स को 6 गोली मारी जाती हैं. एक बदमाश 4 और दूसरा 2 गोली मारता है. 2 गोली मारने के बाद एक बदमाश पीछे हट जाता है. इतने में धारदार हथियारों से लैस 3-4 बदमाश अंदर आकर शख्स पर ताबड़तोड़ वार करते हैं. एक-एक कर शख्स पर करीब 20 बार धारदार हथियारों से हमला किया जाता है.

20 सेकंड में हत्या, 7 सेकंड में फरार

मात्र 20 सेकंड के अंदर सभी बदमाश हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. उन्हें 7 सेकंड का समय होटल के अंदर और बाहर जाने में लगता है. इनमें गोली मारने वाले बदमाश पैदल आते दिखाई देते हैं. वहीं, धारदार हथियारों से लैस बदमाश काले रंग की कार में आते हैं. सभी लोग घटना के बाद उसी से फरार हो जाते हैं. मृतक शख्स की पहचान वाडमुखवाडी आलंदी के रहने वाले अविनाश धनवे के रूप में हुई है. वह अपने 3 दोस्तों के साथ पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर के पास होटल जगदम्बा में खाना खाने आया था.

Related Articles

Back to top button