ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
खेल

Ind vs NZ: रिषभ पंत की वापसी पर केएल राहुल ने दिया जवाब, मिल पाएगी कभी टीम में जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच में केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए। राहुल को रिषभ पंत की जगह कप्तान विराट कोहली ने टीम में शामिल किया। बतौर विकेटकीपर पंत से मुकाबला करने और उनके रहते पंत की वापसी पर राहुल ने मैच के बाद जवाब दिया।

ऑकलैंड टी20 में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनर केएल राहुल ने मीडिया से मैच के बाद बात की। राहुल को इस बारे में सवाल किया गया कि क्या पंत की सीरीज में उनके रहते टीम में वापसी हो सकती है।

इस पर राहुल ने बहुत सरल सा जवाब दिया और कहा, “यह सब मेरे उपर नहीं है।”

राहुल ने कहा कि वो विकेटकीपिंग मिलने के बाद से अपनी दोहरी भूमिका का मजा उठा रहे हैं। राहुल का कहना था, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बिल्कुल नया है। शायद ऐसा लगता होगा कि मैंने कभी कीपिंग नहीं कि है लेकिन मैं अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम के लिए पिछले 3-4 साल कीपिंग की है। मैंने फर्स्टक्लास टीम की तरफ से भी जब कभी खेला वहां मौका मिलने पर विकेटकीपिंग की है। मैं लगातार विकेटकीपिंग करता रहा हूं।”

केएल राहुल को मिली पंत की जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रिषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मैच में पंत की जगह केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की। इसके बाद बाकी के दोनों मुकाबलों में पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी पंत की जगह राहुल से विकेटकीपिंग कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button