ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
खेल

धौनी के संन्यास पर शास्त्री का अहम बयान, कहा वो कह देंगे ‘Thank you very much’

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की टीम इंडिया में वापसी पर लगातार बातें की जा रही है। हाल ही में जारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सालाना करार से भी धौनी को बाहर रखा गया है। बीसीसीआई के इस फैसले से बाद से ही उनके संन्यास की बातें तेज हो गई। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने धौनी के संन्यास पर एक बार फिर से बयान दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान धौनी के संन्यास पर बात करते हुए Sportstar से अपनी राय दी। शास्त्री ने कहा, “यही सवाल मैं भी आपसे करना चाहता हूं। आईपीएल आ रहा है, उसके बाद देखो। सबको पता चल जाएगा। वो जान जाएंगे, चयनकर्ता भी जान जाएंगे। कप्तान उनको देखने के बाद जान जाएंगे और इन सभी चीजों से ज्यादा जरूरी बात उनको खुद पता चल जाएगा। मैं लोगों से जो कहने की कोशिश कर रहा हूं कि इस बारे में वो आखिरी इंसान होंगे जिनको कुछ पता होगा। आप उनको जानते हैं। मैं भी उनको जानता हूं।”

“पिछले कई सालों में आप जान चुके हैं कि जब कभी भी इस तरह कि कोई बात होती है तो वो बेहद ईमानदारी से इसमें सोचते हैं, जैसा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने का फैसला लिया था। 100 टेस्ट मैच खेलने जैसी कोई चीज नहीं थी उनके दिमाग में क्योंकि वो ऐसे इंसान ही नहीं हैं जो इन सभी चीजों को लिए खुद पर जोर डालें।”

“मुझे इस बात का पता नहीं है कि उन्होंने अब तक प्रैक्टिस करना शुरू किया है या नहीं लेकिन मुझे लगता है अगर जो वो आईपीएल को लेकर उत्सुक होंगे तो अब सबकुछ सामने आ जाएगा। वह इसके लिए तैयार होंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं, वो शायद आईपीएल की शुरुआत करें, अगर उन्होंने अच्छा महसूस नहीं किया तो वो ‘Thank you very much,’ बोल देंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button