ब्रेकिंग
Raipur Missing Persons Case: रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, सेंट्रल जोन में अभियान चलाकर 50 में से 39 ग... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा ऐतिह... Chhattisgarh School Bag Weight Limit: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के भारी बस्तों पर बाल संरक्षण आयोग... Balrampur Checkdam Corruption Action: बलरामपुर में चेकडैम निर्माण में धांधली पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठ... Bastar Cyclone Damage Report: बस्तर में 'अर्नब' चक्रवाती तूफान का कहर, दो दिनों की भारी बारिश और तेज... Balrampur News Update: हाई स्कूल मैदान में 2 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे ... Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क...
टेक्नोलॉजी

Instagram की स्टोरी, पोस्ट और Reels पर ऐसे मिलेगा पेड पार्टनरशिप का ठप्पा

अक्सर आपने इंस्टाग्राम, रील्स और पोस्ट पर पेड पार्टनशिप लेबल देखा होगा. पार्टनरशिप पोस्ट, स्टोरी रील नॉर्मल पोस्ट की तुलना में अलग होती है. इसमें आपकी पोस्ट पर पेड पार्टनरिशप का लेबल लग जाता है. अगर आप भी अपनी पोस्ट, स्टोरी और रील्स पर ये लेबल सेट करना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसके बाद स्टोरी, पोस्ट और रील्स पर पेड पार्टनरशिप का लेबल दिखने लगेगा.

पेड पार्टनरशिप लेबल

ये लेबल तब लगाया जाता है जब आप अपनी प्रोफाइल पर किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करते हैं. अब अगर आपको भी ये लेबल सेट करना है तो आपको इसके लिए अपने अकाउंट को बिजनेस या प्रोफेशनल अकाउंट में स्विच करना होगा.बिजनेस अकाउंट में स्विच करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल ओपन करें और यहां पर राइट कॉर्नर में बनी थ्री लाइन पर क्लिक करें.

इसके बाद सेटिंग के ऑप्शन पर जाएं. अकाउंट पर क्लिक करें और स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं. ये करने के बाद स्विच टू प्रोफेशनल अकाउंट पर क्लिक करें. अब कंटीन्यू पर क्लिक करें और बाकी मांगी गई डिटेल्स को भरते जाएं. आखिर में क्रिएटर या बिजनेस में से एक सलेक्ट करें. इमें आप क्रिएटर भी सलेक्ट कर सकते हैं. अब यहां नीचे पढ़ें कि आप स्टोरी में पेड पार्टनरशिप लेबल कैसे लगा सकते हैं.

स्टोरी में पेड पार्टनरशिप लेबल

  • इंस्टाग्राम पर नई स्टोरी बनाते टाइम पेड पार्टनरशिप लेबल लगाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें. इसके लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम ओपन करें और +योर स्टोरी पर क्लिक करें.
  • स्टोरी के लिए फोटो/वीडियो पर क्लिक करें. टैग वाले आइकन पर जाएं और पेड पार्टनरशिप लेबल को इनेबल करें. अब उस शख्स या ब्रांड का यूजरनेम टाइप करें जिसे आप टैग करना चाहते हैं रिजल्ट आने पर एड के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एक पॉप-अप आएगा उसमें कंटीन्यू पर क्लिक करें. नेक्स्ट पर जाएं डन करें इसके बाद एक बार फिर से डन के ऑप्शन पर क्लिक करें. अब स्टोरी पोस्ट करने के लिए योर स्टोरी पर क्लिक करें, इसके बाद पेड पार्टनरशिप के साथ स्टोरी लग जाएगी.

पोस्ट पर पेड पार्टनरशिप लेबल

इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें और न्यू पोस्ट पर क्लिक करें, फोटो सलेक्ट करने के लिए उस पर क्लिक करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें. फिर से नेक्स्ट करें, पोस्ट पर कैप्शन लिखें और नीचे स्क्रॉल करें और एडवांस सेटिंग्स पर जाएं. यहां पर नीचे स्क्रॉल करके जाएं और ऐड पेड पार्टनरशिप लेबल को इनेबल करें. ब्रांड पार्टनर ऐड करें. जिसे पोस्ट में टैग करना चाहते हैं उसका नाम लिखें और ऐड कर दें. नेक्स्ट पर क्लिक करें, डन करें और एक बैक करें. अब आखिर में पोस्ट शेयर करें पर क्लिक करें.

स्टोरी और पोस्ट की तरह आप अपनी रील्स पर भी पेड पार्टरशिप लेबल लगा सकते हैं. इसके लिए भी आपको ऊपर बताए गए प्रोसेस को दोहराएं लेकिन इस बार रील्स के सेक्शन पर जाना होगा. इस प्रोसेस को फॉलो करने के बाद अब आप भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट, रील्स और स्टोरी पर पेड पार्टनरशिप लेबल लगा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button