ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

श्रद्धालुओं का बीच बचाव करने आए युवकों को बदमाशों ने मारे चाकू, एक आरोपित गिरफ्तार

उज्जैन। उज्‍जैन में श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों ने बीचबचाव करने वाले 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। श्रद्धालु महाकाल मंदिर जा रहे थे। उनकी कार नलिया बाखल इलाके में ई-रिक्शा से टकरा गई। घटना शुक्रवार रात 11.30 बजे की है। हालात देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।

ई-रिक्शा ड्राइवर अमन बकरी को श्रद्धालुओं से बहस करते देख मौके पर खड़े विशाल प्रजापत और ऋतिक यादव ने रोका। इस पर अमन दोनों से बहस करने लगा। उसके साथी भी आ गए। विशाल और ऋतिक के दोस्त भी बीचबचाव के लिए आ पहुंचे। बदमाशों ने सभी पर चाकुओं से हमला किया।

चाकू लगने से घायल अमन (26) पिता राजेश प्रजापति, विशाल (31) पिता सुरेश प्रजापति, राजेश (52) पिता इंदरलाल प्रजापति, पिंटू (38) पिता भेरूलाल संत, रितिक मराठा (23), गौतम ठाकुर (24) को जिला अस्पताल लाया गया। सभी महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल के रहने वाले हैं।

अन्‍य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपित शिकारी गली निवासी अमन बकरी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 307 (हत्या के प्रयास) में केस किया गया है। पुलिस ने बताया कि कोर्ट से रिमांड लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखकर बाकी आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

मुंबई के श्रद्धालुओं के साथ भी हुई थी मारपीट

गौरतलब है कि उज्जैन में 6 दिन पहले ही मुंबई के परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। काल भैरव मंदिर के बाहर सुप्रीम कोर्ट के वकील और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई। प्रसाद नहीं खरीदने पर दुकानदार और उसके साथी मुंबई के इस परिवार पर टूट पड़े। वकील का सिर फोड़ दिया। परिवार की महिला को बाल पकड़कर खींचा और बच्चियों से छेड़छाड़ की थी। घटना पर प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए फूल-प्रसादी की 40 अवैध दुकानों को ढहा दिया था। दुकानें काल भैरव मंदिर के बाहर अतिक्रमण कर लगाई गई थी।

Related Articles

Back to top button