ब्रेकिंग
Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स... पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड
मनोरंजन

Bigg Boss 13: शो में एंट्री लेंगे विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, हिमांशी खुराना और शहनाज़ के भाई शाहबाज़

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13′ को लेकर बीते दिनों एक शॉकिंग खबर सामने आई थी कि शो में जल्द ही  कंटेस्टेंट्स के घरवाले और दोस्त एंट्री कर सकते हैं। हालांकि उस खबर की आधिकारिक पुष्टी नहीं थी, लेकिन अब ये कन्फर्म हो गया है कि शो में कुछ कंटेस्टेंट के घरवाले उनके साथ रहने आने वाले हैं। हालांकि दोस्त और परिवार के सदस्य कितने दिन घर में रहेंगे इस बारे में नहीं बताया गया है। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें ये दिखाया गया है कि ‘बिग बॉस’ हाउस में कौन-कौन आने वाला है।

कौन करेगा किसे सपोर्ट :

प्रोमो वीडियो की मानें तो मास्टरमाइंड विकास गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने आएंगे। वहीं आरती को सपोर्ट करने के लिए उनकी भाभी कश्मीरा शाह घर में कदम रखेंगी। शहनाज गिल को सपोर्ट करने के लिए उनके भाई शहबाज बदेशा आएंगे, और आसिम रियाज को सपोर्ट करने के लिए एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना शो में एंट्री करेंगी।

वैसे आपको बता दें कि विकास गुप्ता इस सीजन में पहले भी नजर आ चुके हैं। कुछ दिन पहले जब बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को कमर में चोट लग गई थी तब कुछ दिन के लिए विकास गुप्ता को उनकी जगह लाया गया था। हालांकि देवोलीना ने शो में वापसी नहीं की इसलिए विकास भी शो से बाहर चले गए। अब वो सिद्धार्थ को सपोर्ट करने के लिए फिर से घर में जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button