ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: बिग बॉस ने विशाल और आसिम को ऐसे किया एक्सपोज़, घरवाले रह गए शॉक्ड

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ का फिनाले होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट फिनाले तक पहुंचने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। कुछ बल से तो  कुछ छल से… पर कोई यहां तक शो से बाहर नहीं जाना चाहता। फिनाले तक पहुंचने ही होड़ में अक्सर कंटेस्टेंट कुछ गलतियां कर बैठते हैं जो हाल ही में आसिम रियाज़ और विशाल आदित्य सिंह करने वाले हैं।

दरअसल, बिग बॉस के घर में रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को कुछ नियमों का पालन करना होता है जैसे कंटेस्टेंट्स कितनी भी लड़ाई में एक दूसरे को हाथ नहीं उठा सकते, माइक नहीं उतार सकते, बिग बॉस घर की प्रॉपर्टी को नुकसान नहीं पुहंचा सकते और नॉमिनेशन डिस्कस नहीं कर सकते। ये बिग बॉस के घर के वो नियम है जिन्हें हर कंटेस्टेंट को मानना ही पड़ता है। अगर कोई भी कंटेस्टेंट इन नियमों में से कोई नियम तोड़ता है तो उसे बिग बॉस खुद सज़ा देते हैं। और आज के एपिसोड में कुछ ऐसा ही होने वाला है, क्योंकि विशाल और आसिम घर का अहम नियम तोड़ देंगे।

अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें बिग बॉस आसिम और विशाल को एक्सपोज़ करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बिग बॉस ने सारे घरवालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा किया है और उन्होंने सारे घरवालो को वो क्लिप दिखाई है जिसमें आसिम और विशाल, आरती और पारस का नॉमिनेशन डिस्कस कर रहे थे।

बिग बॉस जैसे ही ये वीडियो सारे घरवालों के सामने चलाते हैं, सारे कंटेस्टेंट्स शॉक्ड रह जाते हैं। इसके बाद पारस और आसिम में जोरदार बहस होती है। अब ये बहस कहां जाकर खत्म होगी ये तो आज का एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button