ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

शाहीन बाग प्रदर्शन पर बोले रविशंकर, अब कांग्रेस-AAP को क्यों नहीं दिख रही जनता की परेशानी

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष को फटकार लगाते हुए कहा कि इससे आम जनता ही परेशान हो रही है। केंद्रीय मत्री ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि शाहीन बाग में भारत को तोड़ने वाले बैठे हैं, ये टुकड़े-टुकड़े गैंग है। उन्होंने कहा कि यह विरोध CAA का नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने बार-बार बताया कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। उन्होंने कहा कि इस देश का हर मुस्लिम नागरिक इज्जत के साथ इस देश में रहता है और आगे भी रहेगा। आप संतुष्ट नहीं हुए तो सुप्रीम कोर्ट चले गए। लोकतंत्र की जितनी प्रतिक्रिया है, उन सबका पालन किया, उसके बावजूद धरने पर बैठे हैं।

 

जानिए क्या बोले रविशंकर प्रसाद

  • केजरीवाल जी और सिसोदिया जी शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, लेकिन उन लाखों लोगों की शांत आवाज उनकों क्यों नहीं सुनाई नहीं देती जिनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जो खुद दफ्तर नहीं जा पा रहे हैं।
  • आजकल संविधान की चर्चा बहुत होती है, संविधान में बोलने का अधिकार भी है। लेकिन यह अधिकार क्या केवल उन कुछ लोगों को ही है, जो जबरदस्ती सड़क घेरे हुए हैं । लेकिन वो लाखों लोग जो परेशान हैं, पर चुप हैं, क्या उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है।
  • ये कैसा हिंदुस्तान हम बनाना चाहते हैं?, ये कैसी दिल्ली हम बनाना चाहते हैं? दिल्ली में कुछ लोग होंगे टुकड़े-टुकड़े के नाम पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। क्या दिल्ली में ऐसे लोगों को जगह मिलनी चाहिए जो असम को भारत से काटने की बात करेंगे?
  • राहुल गांधी, केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन उनके लोग खूब बोल रहे हैं। मनीष सिसोदिया बोलते हैं हम शाहीन बाग के साथ हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर वहां जाकर क्या-क्या बोले हैं वो आप जानते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button