ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

किसान ने खेतों मे उगा रखी थी गांजे की फसल, पुलिस ने छापेमारी में पकड़े 75 लाख के पौधे

खरगोन: महाराष्ट्र सीमा से लगे हेलापड़ाव पुलिस चौकी पुलिस ने गांजे की खेती की बड़ी खेप बरामद की। यहां बेखौफ किसान ने अपने खेत में गांजे की फसल उगा रखी थी। पुलिस ने दो अलग- अलग खेतों से करीब 75 लाख रुपए मूल्य के 58 किलोग्राम गांजे के पौधे बरामद किए है। पुलिस का मानना है कि यह उपज महाराष्ट्र में बेची जानी थी। पुलिस इस नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

एसपी धर्मराज मीना ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुदुर वनांचल महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव हरणकुंडिया में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। यहां गनसिह उर्फ गणेश अवासे एवं गिना ज्ञानसिंग वास्कले के खेतों में दबिश दी गई, जिसमें गणेश के खेत से करीब 2 क्विंटल वजनी 465 पौधे और गिना के खेत से 5 क्विंटल 51 किलो याने 1877 पौधे जब्त किए गए है। दोनों खेतों से 7 क्विंटल 58 किलो याने 2342 पौधे बरामद हुए है, इनकी बाजारु कीमत 75 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में गनसिंह पकड़ा गया है जबकि गिना फरार है। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है।

Related Articles

Back to top button