ब्रेकिंग
उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 60 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल; ज... मध्य प्रदेश: बसों के अभाव में प्राचार्य का तुगलकी फरमान, सांदीपनि विद्यालय में 'अल्टरनेट डे' व्यवस्थ... ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में ₹48 करोड़ की 24 हजार वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध ... महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नहीं सीखने पर रद्द होगा परमिट और ब... माझी लाड़की बहिन योजना: e-KYC और जांच के बाद 92 लाख नाम कटे, 2.48 करोड़ से घटकर 1.65 करोड़ हुई लाभार... दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें अपने राज्य के मौसम का ह... गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: निर्दोषों को 36 घंटे अवैध हिरासत में रख वसूली करने वाला थानाध्यक्ष और 3 ... झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर ऐतिहासिक फैसला: JPSC-JSSC की 22 परीक्षाएं रद्द, 23 की CID जांच मुंबई के घाटकोपर में सनसनीखेज हत्याकांड: सास ने मेड को दी ₹3 लाख की सुपारी, बहू की आंखों में मिर्च ड... BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग: नालसार विवाद पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन, CJI की फट...
उत्तरप्रदेश

गजब! 90000 में खरीद कर लाया दुल्हन, 2 रही दूल्हे के साथ; तीसरे दिन जेवर-कैश लेकर फरार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने 90 हजार रुपए देकर शादी की थी. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि दुल्हन तीसरे ही दिन घर के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई. परिजनों ने दुल्हन को ढूंढने की कोशिश की तो गांव के बाहर उसके कपड़े खेत मे पड़े हुए मिले. ड्रोन कैमरा उड़ा कर भी दुल्हन की तलाश गन्ने के खेतों में की गई लेकीन उसका कोई सुराग नही मिला. थक हार कर पीड़ित दूल्हे ने पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है.

मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव का है जहां रहने वाले दयाराम सैनी ने अपने बेटे राहुल की शादी कुछ लोगों के कहने पर कानपुर नगर के रेवना गांव में एक युवती से की थी. गांव के देवकरन और विशन ने युवती के परिजनों से मुलाकात करवाई थी. शादी तहसील में दोनों परिवार वालों की रजामंदी से हुई थी. दुल्हन को विदा कराकर दूल्हा अपने घर ले आया. बड़ी धूमधाम के बीच घर में प्रीतिभोज की तैयारी हो रही थी लेकीन रात को मौका देखकर दुल्हन बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गई.

सीसीटीवी में दुल्हन दरवाजा बंद करती दिखी

परिजन दुल्हन को विदा कर अपने घर लाए तो नई दुल्हन के आने से घर में खुशियां छा गईं. मंगल गीतों के बीच गांव वालों को शादी की दावत का निमंत्रण भी भेज दिया गया. घर में दावत की तैयारी शुरू हो गई. इसी बीच दुल्हन ने मौका देख पूरे परिजनों को घर में कैद कर लिया और फरार हो गई. सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो न तो घर में दुल्हन थी और न ही घर में मौजूद जेवर और नगदी, गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में दुल्हन घर का दरवाजा बंद कर पैदल भागती हुई भी नजर आई.

पुलिस ने मौके में पहुंच कर शुरू की जांच

दुल्हन के भागने की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों से दुल्हन की तलाश की,जिसके बाद कुछ दूरी पर उसके कपड़े खेतों में पड़े हुए मिले. ड्रोन कैमरा उड़ाकर भी खेतों में दुल्हन की तलाश की गई लेकीन वो नही मिली. वहीं इस मामले में राठ थाना इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज की माने तो पीड़ित परिजन 80 हजार रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए नगद दुल्हन के ले जाने की बात कह रहे हैं. मामले की जांच के साथ दुल्हन की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button