ब्रेकिंग
Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'...
विदेश

जयपुर-बिहार और हैदराबाद के बाद दिल्ली पहुंचा ‘कोरोना वायरस’, RML अस्पताल में 3 मरीज भर्ती

चीन का खतरनाक और जानलेवा कोरोना वायरस भारत भी पहुंच चुका है। जयपुर, बिहार और हैदराबाद के बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं जिनको RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल ने अभी इन मरीजों में वायरस की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि कोरोना वायरस से चीन में अब तक करीब 106 लोगों की मौत हो चुकी है।

हैदराबाद में तीन लोग निगरानी में
हैदराबाद में तीन लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है जिन्होंने चीन की यात्रा की थी। हालांकि उनमें इस वायरस के लक्षण नहीं हैं। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि तीनों लोगों ने चीन में वायरस के प्रसार को देखते हुए अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें शहर के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल डिजीज’ (फीवर अस्पताल) में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उनमें से दो को घर पर रहने की सलाह देकर छुट्टी दे दी गई है। इसके पहले भेजे गए दो नमूनों में वायरस की पुष्टि नहीं हुई।

चीन से लौटी लड़की पीएमसीएच में भर्ती
बिहार के सारण जिला निवासी कोरोनावायरस की एक संदिग्ध रोगी को सोमवार को पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विमल कारक ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती कराई गई उक्त लड़की को अलग वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों ने लड़की का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। उसके खून के नमूने जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है तथा एक और खून के नमूने को परीक्षण के लिए पटना स्थित राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस भेजा गया है। चीन से 22 जनवरी को सारण जिला के शांति नगर इलाका स्थित अपने घर आई उक्त लड़की को 25 जनवरी को जिला मुख्यालय छपरा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजस्थान में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज
कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज राजस्थान में भी सामने आया है। संदिग्ध मरीज को राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मरीज की देखभाल करने के लिए चिकित्सकों की टीम बनाई गई हैं और बराबर उस पर निगरानी रखी जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button