ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

निर्भया केसः दोषी मुकेश की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्लीः दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म कांड के दोषी मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को 12.30 बजे सुनवाई करेगा। मुकेश कुमार ने याचिका दाखिल कर राष्ट्रपति के दया याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है। साथ ही एक फरवरी के डेथ वारंट पर भी रोक लगाने की मांग की है। यह और बात है कि दया याचिका पर राष्ट्रपति का फैसला अंतिम माना जाता है।

निचली अदालत ने इस मामले में चारो दोषियों मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को फांसी दिये जाने के लिए एक फरवरी की तारीख तय कर रखी है। मुकेश की दया याचिका भी राष्ट्रपति गत 17 जनवरी को खारिज कर चुके हैं। हालांकि बाकी के तीन दोषियों ने अभी तक राष्ट्रपति के यहां दया याचिका दाखिल नहीं की है। सोमवार को मुकेश की वकील ने मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की पीठ के समक्ष याचिका का जिक्र करते हुए मामले पर शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई। शाम को जारी हुई 28 जनवरी की सुप्रीम कोर्ट की लिस्ट में मुकेश की याचिका सुनवाई सूची में शामिल थी। मुकेश की याचिका पर सुनवाई न्यायमूर्ति आर भानुमति, अशोक भूषण और एएस बोपन्ना की पीठ करेगी।

जल्‍दबाजी में खारिज की याचिका 
मुकेश ने याचिका में राष्ट्रपति के दया याचिका खारिज किये जाने को चुनौती देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति ने याचिका पर ठीक से विचार नहीं किया और जल्दबाजी में याचिका खारिज कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने गत 14 जनवरी को मुकेश की क्यूरेटिव याचिका खारिज कर दी थी। मुकेश के साथ ही कोर्ट ने विनय की क्यूरेटिव याचिका भी खारिज की थी। मुकेश ने क्यूरेटिव याचिका खारिज होने के बाद राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी। राष्ट्रपति ने भी गत 17 जनवरी को मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद मुकेश की ओर से यह नयी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। इसमें दया याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button