ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
बिहार

बिहार: ट्रक चालकों से होमगार्ड वसूल रहा था 500-500 रुपये, वीडियो वायरल होने पर गया जेल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गस्ती के दौरान हाईवे पर ट्रक को घेरकर वसूली करने का मामला सामने आया है. रामदयालु नगर में नेशनल हाईवे पर ट्रक वालों से होमगार्ड जवान वसूली कर रहा था. वसूली करने का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सदर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रकों से पैसा की वसूली करने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है.

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सदर थाने में तैनात होमगार्ड जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है की राम दयालु इलाके में पटना जाने वाली सड़क पर सदर थाने की पुलिस गस्ती कर रही थी.

जबरन वसूली के कारण हाईवे पर लग रहा था जाम

इसी दौरान गस्ती पार्टी में शामिल होमगार्ड जवान भोनू सहनी वहां से गुजरने वाले ट्रक को रोककर चालक से पैसा की वसूली कर रहा था. इस कारण हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती थी. ट्रक के पीछे से एक ऑल्टो सवार ने होमगार्ड जवान का पैसा लेते वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो को पुलिस मुख्यालय के साइट पर टैग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिए.

गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस मुख्यालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए सीनियर पदाधिकारियों को जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया है. वीडियो की सत्यता की जांच कराई गई. इसमें होमगार्ड जवान को वसूली करते हुए पाया गया था. दो दिन से वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई. गस्ती पार्टी का नेतृत्व कर रहे पांच पुलिस पदाधिकारी भी जांच के दायरे में हैं.

होमगार्ड ने ट्रक चालक से लिए 500 रुपये

इस मामले पर सीटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया की वीडियो पर पुलिस मुख्यालय की ओर से जांच की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. जांच के क्रम में पाया गया कि गस्ती पार्टी में शामिल जवान ने ट्रक चालक से पांच सौ रुपिया लिए थे. इस बात की पुष्टि गस्ती में शामिल अधिकारी ने भी की है. इसके बाद दरोगा के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद जवान को जेल भेज दिया गया है. साथ ही सीटी एसपी ने कहा की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है. कोई भी पुलिस वाला करप्शन करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा.

Related Articles

Back to top button