ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

ITI पास विद्यार्थी यूजी कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश, मेरिट के आधार पर मिलेगी सीट

इंदौर। 2024-25 सत्र में प्रवेश को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। स्नातक प्रथम वर्ष में पात्रता संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए है, जिसमें बारहवीं के बाद आईटीआई करने वाले विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकेंगे। साथ ही यूजी डिप्लोमा धारक भी प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। आईटीआई और डिप्लोमा में 45 से 50 प्रतिशत से ऊपर अंक होना चाहिए। मेरिट के आधार पर विद्यार्थी को सीट आवंटित की जाएगी। विभाग के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। उसके बाद ही च्वाइस फीलिंग कर सकेंगे। उसके बाद ही कॉलेजों की सीटें आवंटित की जाएगी।

विभाग ने दो चरण आनलाइन काउंसलिंग का रखा है, जिसमें विद्यार्थियों को पंजीयन करवाने के बाद अंकसूची, मूल निवासी, जाति-आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज का सत्यापन करवाना होगा। फिर च्वाइस फीलिंग में हिस्सा लेना है। करीब पंद्रह पसंदीदा कॉलेज व कोर्स के बारे में बताना है। विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर कॉलेज मिलेगा। बाद में फीस की पहली किस्त ऑनलाइन देना होगी। उसके बाद कॉलेज में शेष राशि जमा करना होगी। विभाग ने अल्पसंख्यक कॉलेजों के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया रखी है। बस इसके लिए अलग से वेबसाइट रखी है, जिसमें संस्थानों को पंजीयन करवाना है। कोर्स, सीट संख्या, फीस के बारे में जानकारी भरना है।

करना होगी कार्रवाई

विभाग ने विद्यार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि पंजीयन के दौरान गलत जानकारी और फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसका अधिकार सत्यापन करने वाले प्राध्यापकों व कालेज प्राचार्य को दिया है। साथ ही फर्जी दस्तावेज देने वालों को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा।

देना होंगी सूची

प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले विभाग ने सभी विश्वविद्यालय को संबद्धता प्राप्त कॉलेजों की सूची मांगी है। यह काम अप्रैल अंतिम सप्ताह तक पूरा करना होगा। ताकि कालेजों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ा जा सके। वहीं कालेजों को अपनी प्रोफाइल भी अपडेट करना है।

Related Articles

Back to top button