ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

‘मोदी-शाह सरकार’ फिर से सत्ता में आई तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दावा किया कि यदि ”मोदी-शाह सरकार” फिर से सत्ता में आयी, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। खरगे ने मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और दावा किया कि वे संविधान को भी खत्म कर देंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ”वे बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को खत्म कर देंगे। यदि आप इसे (संविधान को) तथा महिलाओं, मजदूरों और किसानों के वोट देने का अधिकार बरकरार रखना चाहते हैं, तो कांग्रेस और उसके ‘पंजा’ (हाथ) चुनाव चिह्न को वोट दें।” भाजपा विपक्ष के इन आरोपों को खारिज करती रही है कि केंद्र में तीसरी बार चुने जाने पर वह संविधान में छेड़छाड़ करेगी।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सतना सीट पर होना है मतदान 
कांग्रेस के एक नेता ने पहले कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सतना में रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो जाने के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा था कि गांधी की जगह खरगे रैली को संबोधित करेंगे। बाद में, खरगे ने कहा कि गांधी ‘फूड पॉइजनिंग’ से पीड़ित हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में, 26 अप्रैल को सतना सीट पर मतदान होना है। खरगे ने कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘यदि मोदी-शाह की सरकार फिर से सत्ता में आयी, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।”

खड़गे का आरोप- भाजपा का एकमात्र काम कांग्रेस और गांधी परिवार को गाली देना 
खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा का एकमात्र काम कांग्रेस और गांधी परिवार को गाली देना और संविधान को तहस-नहस करना है। उन्होंने कहा, “मोदी कह रहे हैं कि डॉ. आंबेडकर भी संविधान नहीं बदल सकते। ये उनके शब्द हैं, मेरे नहीं… अगर यह सच है तो आपके सांसद और विधायक क्यों कहते हैं कि हमें दो-तिहाई बहुमत दीजिए, हम संविधान बदल देंगे… अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक से सांसद) कहते हैं कि हम संविधान बदलने के लिए 400 सीट चाहते हैं। ये उनके शब्द हैं।”

पीएम मोदी ने संविधान बदलने को लेकर की थी कांग्रेस की आलोचना
खरगे की इस टिप्पणी से एक दिन पहले राहुल गांधी ने बिहार में एक चुनावी रैली के दौरान, केंद्र में सत्तारूढ़ दल भाजपा पर संविधान को “खत्म” करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। गांधी ने संकल्प लिया था विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन उसके इस “प्रयास को विफल” कर देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के दिनों में कहा है कि वह संविधान का सम्मान करते हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता है। चौदह अप्रैल को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक चुनावी रैली में उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा था कि वह अफवाह फैला रही है कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।

प्रधानमंत्री ने कहा था, “जैसे ही एक गरीब परिवार का बेटा प्रधानमंत्री बना, कांग्रेस ने अफवाह फैला दी कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान के कारण ही मोदी यहां (प्रधानमंत्री पद) तक पहुंचे हैं।” खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को हुए मतदान में भाजपा विरोधी गठबंधन ‘इंडिया’ को “भारी जनादेश” मिलेगा। पहले चरण में मध्य प्रदेश की 29 में से छह सीट पर मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी का नाम लिये बिना ‘मोदी की गारंटी’ की बात करते रहते हैं। खरगे ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी) कहा था कि अगर वह प्रधानमंत्री बने तो विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर प्रत्येक व्यक्ति को 15 लाख रुपये दिये जायेंगे। क्या आपको वह मिला।”

भाजपा से उनके 20 करोड़ नौकरियों (के वादे) के बारे में पूछेंः खड़गे
खरगे ने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी ने इस देश के युवाओं से यह भी कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां सृजित होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘अब 10 साल बीत गए हैं। क्या आप सभी को 20 करोड़ नौकरियां मिलीं… भाजपा से उनके 20 करोड़ नौकरियों (के वादे) के बारे में पूछें। जब वे आपसे वोट मांगने आएं तो उनसे पूछें कि 15 लाख रुपये कहां हैं।” खरगे ने कहा कि मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन वह भी नहीं हुआ। वर्ष 2014 से पहले, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सत्ता में था, रसोई गैस सिलेंडर, दूध, आटा और दालों की कीमतों का उल्लेख करते हुए खरगे ने कहा कि पिछले दस वर्षों में इन वस्तुओं की दरें आसमान छू रही हैं। खरगे ने कहा, ‘‘ये हैं मोदी के अच्छे दिन। वह (मोदी) हमेशा कहते है कि मैं अच्छे दिन लाऊंगा। वह बहुत झूठ बोलते हैं। इसलिए मैं उन्हें ‘झूठों का सरदार’ कहता हूं।”

देश की बेरोजगारी दर पिछले 45 साल में सबसे ज्यादाः खड़गे
उन्होंने कहा कि देश की बेरोजगारी दर पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा है, लेकिन इसका कोई हिसाब नहीं है। खरगे ने यह भी दावा किया कि देश के हवाई अड्डे, सड़कें, जमीन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और बड़े कारखाने जैसी संपत्तियां दो व्यक्तियों को बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये दोनों आदमी कौन हैं? अडाणी और अंबानी खरीदार हैं। विक्रेता कौन हैं? मोदी और शाह।” उन्होंने कहा कि अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया, लेकिन गरीब किसानों का कर्ज अभी तक माफ नहीं किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व में 72,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ किया गया था।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सतना के अलावा रीवा, टीकमगढ़ सीट पर मतदान 
खरगे ने उन लोगों को भाजपा में शामिल करने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह की आलोचना की, जो तब तक “भ्रष्ट” थे, जब वे दूसरे दलों में थे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि शाह के पास “भ्रष्ट लोगों को भाजपा में शामिल करने से पहले उनके दाग धोने के लिए वॉशिंग मशीन के साथ एक बड़ी लॉण्ड्री” है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सतना के अलावा रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, दमोह और होशंगाबाद सीट पर मतदान होना है।

Related Articles

Back to top button