ब्रेकिंग
पंजाब में बस से सफर करने वाले ध्यान दें! PRTC और पनबस कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकत... लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! कूड़ा खाली करने गए निगम के टिप्पर चालक पर हमला, भड़के कर्मचारी Haryana News: हरियाणा में डेंगू टेस्ट और प्लेटलेट्स के रेट फिक्स, मनमानी फीस वसूलने वाले प्राइवेट अस... राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और 'फेस रीडिंग' से मिलेगा प... Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
देश

यूपी में CAA-NRC के खिलाफ भारत बंद के पोस्टर लगने से मची खलबली, पुलिस अलर्ट

मेरठः नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में यूपी में भारत बंद के पोस्टर लगने से खलबली मच गई है। सीएए के खिलाफ बुधवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट है। फिरोजाबाद में भारत बंद के पोस्टर दिखाई दिए। वहीं मेरठ में इसका असर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया भी इससे अछूता नहीं है। ट्वीटर पर आज #आज_भारतबंद_है ट्रेंड कर रहा है, साथ ही #भारत_बंद_नहीं_होगा भी ट्रेंड कर रहा है।

फिरोजााद में सुबह दुकाने रहीं बंद
फिरोजााद में आज सुबह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में दुकानें बंद रही। पुलिस ने सख्ती से कई स्थानों से पोस्टर हटवाए। कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है।

बागपत में भी दिखा असर
बागपत के कस्बा बड़ौत में फूंस वाली मस्जिद के पास नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भारत बंद का असर देखने को मिला। कानून का विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानें बंद कराई और कई दुकानों पर कानून के खिलाफ विरोध में लिखे हुए पैम्फलेट चिपका दिए। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा जिनमे दर्जनों युवक पुलिस को देख भाग खड़े हुए जबकि तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अमरोहा में भारत बंद के पोस्टर भी चस्पा किए गए
अमरोहा में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। हसनपुर इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा भारत बंद के पोस्टर लगाए गए। यहां पर जमीयत उलेमा ए हिंद के शहर सदर द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। हसनपुर कोतवाली इलाके में में बाजार बंद रहे। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा नगर के बाजार में भारत बंद के पोस्टर भी चस्पा किए गए। जिनको पुलिसकर्मियों द्वारा हटाया गया।

जबरन बंद कराने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी- मेरठ SSP
वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ में सीएए, एनआरसी और ईवीएम के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से तथाकथित बंद पर एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि मेरठ में कोई बंद नहीं है। जबरन बंद कराने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शहर में अतिसंवेदनशील 18 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। दो कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी को रिजर्व में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button