ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

BJP में शामिल हुई स्टार साइना नेहवाल, बोलीं- मोदी से प्रभावित होकर राजनीति में आई हूं

नई दिल्लीः बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बीजेपी में शामिल हो गई है। आज बीजेपी मुख्यालय में साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। हरियाणा की जन्मीं 29 साल की साइना नेहवाल बीजेपी के लिए बड़ा चेहरा का काम कर सकती हैं। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के नाम 24 इंटरनेशनल खिताब दर्ज हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि आज अच्छा दिन है। मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है। मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए साइना नेहवाल ने कहा कि मैं देख सकती हूं कि नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मैं राजनीति में नई हूं। मोदी ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है। मैं मोदी जी से प्रेरित हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूं। मैं बीजेपी का शुक्रगुजार हूं।

कर सकती हैं चुनाव में प्रचार-प्रसार
साइना ने बैडमिंटन में ऐसी उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जो उनसे पहले कोई भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर पाईं हैं। साल 2012 में लंदन ओलंपिक में सायना ने कांस्य पदक भी जीता था। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। उनका विवाह बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप से हुआ है। दिल्ली चुनाव से ठीक पहले साइना नेहवाल का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ी बात होगी। सूत्रों की मानें तो साइना नेहवाल को बीजेपी दिल्ली के चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए उतार भी सकती है। दरअसल, इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल बबिता फोगाट आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button