ब्रेकिंग
लोहरदगा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, आपत्तिजनक हालत में मिलने पर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उता... राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, कांग्रेस विधायक के खिलाफ जांच के निर्देश रांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ कम नामांकन वाले वोकेशनल कोर्स को लेकर रांची यूनिवर्सिटी का नया फैसला, छात्रों में उलझन झारखंड के विभिन्न जिलों में हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ लोहरदगा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटा सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर लगे यौन शोषण के आरोपों से झारखंड की राजनीति गरमाई मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहडोल दौरा, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात बुंदेलखंड के सागर में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ मंच से इस्तीफे की पेशकश करना सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को पड़ा भारी
खेल

तीसरे दिन का खेल समाप्त, न्यूजीलैंड ए से 219 रन पीछे भारत ए

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड ए के पहली पारी के 562 रन के जवाब में भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट में दूसरी पारी में दो विकेट पर 127 रन बनाए जब खराब रोशनी के कारण खेल चार ओवर पहले ही रोकना पड़ा। भारत ए ने पहली पारी में 216 रन बनाए थे। मेजबान ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर घोषित कर दी। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ए ने दूसरी पारी में दो विकेट 127 रन पर गंवा दिए। अभी भी भारत ए 219 रन से पीछे है।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर प्रियांक पांचाल 67 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड ए ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 385 रन से आगे खेलना शुरू किया। डेन क्लीवेर और मार्क चैपमैन ने छठे विकेट के लिये 268 रन की साझेदारी की। क्लीवेर ने 344 गेंद में 196 रन बनाये जबकि चैपमैन ने 245 गेंद में 114 रन की पारी खेली। क्लीवेर ने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का जड़ा।

वहीं चैपमैन ने 11 बार गेंद को सीमारेखा तक पहुंचाया। आठवें नंबर पर उतरे कोल मैकोंची ने 74 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने क्लीवेर के साथ सातवें विकेट के लिये 114 रन जोड़े। भारत ए के ईशान पोरेल और एस संदीप वारियर को दो दो विकेट मिले। भारत ए ने पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट गंवा दिया। अभिमन्यु ईश्वरन 26 रन बनाकर आउट हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button