ब्रेकिंग
Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल
देश

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  रंजीत बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।  इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों से पता चला है कि घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है।  रंजीत बच्चन अपने एक दोस्त आशीष श्रीवास्तव के साथ जब वह ग्लोब पार्क से निकल रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। इस वारदात में उनके दोस्त आशीष भी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि पिछले साल हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की भी उनके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। अब लखनऊ में बच्चन की हत्या से कई सवाल खड़े हो रहे है। यूपी सरकार एक तरफ तो अपराधियों को जेल भेज रहीं है तो वहीं हिंदू नेताओं की एक तरफ हत्या हो रही है। इस से यह साफ होता है कि अपराधियों के हौसले उत्तर प्रदेश में कितने बुलंद है।

वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नर समेत आलाधिकारी पहुंचे हैं। लखनऊ पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि रंजीत बच्चन को 9mm पिस्टल से गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस स्पॉट पर तथ्यों को समेटने में जुटी हुई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button