बजट के अगले दिन आम आदमी को राहत, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश करने के एक दिन बाद ही लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की जबकि डीजल का भाव 8 पैसे प्रति लीटर घटा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, मुंबई , कोलकाताऔर चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार हैं।
शहर | पेट्रोल | डीजल |
नई दिल्ली | 73.10 रुपये | 66.14 रुपये |
कोलकाता | 75.77 रुपये | 68.54 रुपये |
मुंबई | 78.75 रुपये | 69.36 रुपये |
चेन्नई | 72.95 रुपये | 69.89 रुपये |
बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोज़ाना तय किए जाते हैं। सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल का नया दाम लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।