ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

शादीशुदा महिला प्रेमी संग हुई फरार, बस स्टैंड पर ढूंढते नजर आए ससुराल वाले, पति ने SP से लगाई गुहार

छतरपुर के सटई थाना अंतर्गत आने वाली पड़रिया चौकी क्षेत्र के ग्राम रौरा की एक विवाहित महिला दिन-दहाड़े किसी अज्ञात युवक के साथ भाग गई है, जिसके बाद से उसका पूरा परिवार परेशान है। महिला लगातार अपने पति से फोन पर बात कर रही है लेकिन सही जानकारी नहीं देने के कारण परिवार वाले उसे खोज नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को महिला के पति ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पत्नी को खोजने की मांग की है।

ग्राम रौरा निवासी नरेश रजक ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। गत 10 मई को वह मजदूरी करने गया था, दोपहर के समय उसकी पत्नी पूजा रजक नित्यक्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली और इसके बाद किसी अज्ञात युवक के साथ बाईक पर बैठकर कहीं चली गई। जिस वक्त पूजा संबंधित युवक के साथ जा रही थी, उस वक्त गांव के एक अन्य व्यक्ति ने उसे पहचान लिया था और जाते हुए उसकी तस्वीर निकाल ली थी। जिसमें युवक ने कपड़े से मुंह बांध रखा है और उसकी बाईक बिना नंबर की नजर आ रही है। जब यह जानकारी नरेश को मिली तो उसने पूजा को फोन लगाया, जिस पर पूजा ने उससे बात तो की लेकिन यह नहीं बताया कि वह कहां गई है और किसके साथ गई है।

नरेश के मुताबिक उसके बाद कई बार फोन पर उसकी बात पूजा से हुई लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। नरेश के अनुसार पूजा अपने साथ 23 हजार रुपए कैश और चांदी के कुछ आभूषण लेकर गई है। वहीं पूजा के माता-पिता भी नरेश के ऊपर विभिन्न प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। नरेश ने पड़रिया चौकी और सटई थाना में मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस गंभीरता से विवेचना नहीं कर रही है। एसपी को आवेदन देकर नरेश ने पत्नी को खोजने की मांग की है।

मामले में पीड़ित पति,ससुर, देवर अपने परिजनों के साथ ढूंढते हुए छतरपुर जिले मुख्यालय स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी अन्तर्राजिय बस स्टैंड पर पहुंचे। पति का कहना है कि मेरी पत्नी को एक युवक जो कि मुंह पर कपड़ा/नकाब बांधे था। बाईक पर लेने गांव पहुंचा था जिसकी बाईक पर बैठकर मेरी पत्नी फरार हो गई। जिसकी तस्वीरें वहां मौजूद लोगों ने खींच ली थीं।

Related Articles

Back to top button