ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

बारात में डीजे बजाने के दौरान मारपीट का मामला, FIR की मांग को लेकर दूल्हा – दुल्हन धरने पर बैठे..

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बारातियों के साथ हुई मारपीट के बाद दुल्हा-दुल्हन फेरे लेने से पहले कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। ढाई घंटे बाद पुलिस ने दूल्हा दुल्हन की सुनवाई की, इसके बाद ही दूल्हा-दुल्हन धरने से हटने के लिए राजी हुए। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में ही दूल्हा दुल्हन के फेरे कराए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के उदगवा गांव से ब्रजेश जाटव की बारात शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील के सुजावनी गांव आई हुई थी। बारात में डीजे बजाया जा रहा था। बारात पाल समाज के गांव के मोहल्ले से होकर निकल रही थी। तभी अचानक पाल समाज के लोगों और बारातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है।

डीजे और आतिशबाजी को लेकर हुआ था विवाद 

वहीं बारात में शामिल लोगों का कहना है कि पाल समाज के लोग डीजे बंद करने के लिए दबाव बना रहे थे। जब डीजे बंद नहीं किया इससे पाल समाज के लोग भड़क गए थे। उन्होंने दूल्हे ब्रजेश जाटव के ऊपर धूल-मिट्टी फेंक दी थी। इसके बाद पाल समाज के कई लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर आ गए और झगड़ा शुरू कर दिया। पाल सामाज के लोगों ने दूल्हे को भी घोड़ी से उतार दिया था। पाल समाज के लोगों के द्वारा बारात में साथ चल रहे वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। वहीं पाल समाज के लोगों ने बारातियों पर आरोप लगाए कि बारात में आतिशबाजी चलाई जा रही थी। जिससे उनके मवेशियों में भगदड़ मच गई थी। जब बारातियों से आगे जाकर आतिशबाजी करने की बात कही गई। इसके बाद बारातियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया था।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया और पाल समाज के लोगों ने बरातियों पर मामला दर्ज करा दिया। इस बात की खबर दूल्हे के परिजनों को सुबह लगी तो वे लड़की वालों के परिवार और सभी बारातियों को लेकर चौकी पहुंच गए और दुल्हा दुल्हन इस बात को लेकर धरने पर बैठ गए की जब तक एफआईआर नहीं होगी तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे और न ही फेरे लेंगे। लगभग ढाई घंटे बाद पुलिस की समझाइश के बाद दुल्हा – दुल्हन अपने परिजन सहित पिछोर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button