ब्रेकिंग
NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र...
मध्यप्रदेश

खजराना गणेश मंदिर के मास्टर प्लान को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में मंदिर समिति की हुई बैठक…

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में मास्टर प्लान और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई,बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह के अलावा निगमायुक्त शिवम वर्मा, पुलिस के आला अधिकारी और मंदिर के सभी पुजारी भी शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर चर्चा की गई। वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में सुधार किस तरह से किया जाए इसको लेकर सभी ने अपने सुझाव को सामने रखा। बताया जाता है कि मंदिर में शनिवार ,रविवार और बुधवार को मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं।

ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल होता है, इसके अलावा मंदिर से जुड़े अन्य विकास के कामों को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई है।कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की मंदिर से जुड़े सभी कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं इसके साथ ही नए कामों को भी स्वीकृत किया गया है ,साथ ही श्रधालुओं को सरलता से भगवान गणेश के दर्शन हो इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button