ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

तीन साल से सिर्फ नर्मदा जल का सेवन करने वाले दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग करेगा शोध, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया यह ट्ट

कथित तौर पर पिछले तीन साल सात माह से अधिक समय तक सिर्फ नर्मदा जल ही ग्रहण रहे दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग शोध करेगा। शोध के दौरान ये पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर नर्मदा जल में ऐसे कौन से तत्व हैं जिसके सेवन से कोई व्यक्ति इतने लंबे समय तक बिना अन्न ग्रहण किए जीवित रह सकता है।

इसी सिलसिले में मंगलवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मदन महल स्थित शिमला हिल्स में दादा गुरु से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी निर्देशों पर चर्चा की। ये भी अवगत कराया कि ये शोध मुख्य रूप से महायोगी दादा गुरु के साधना पर शोध एवं उसकी प्रमाणिकता को विश्व मानस पटल पर प्रमाणिक तौर पर स्थापित करने के संबंध में है।

संचालनालय के निर्देशानुसार अधिष्ठाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज द्वारा इस कार्य के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई है। जिसमें अध्यक्ष पूर्व प्राध्यापक, कार्डियोलाजी एवं पूर्व कुलपति एमपीएमएसयू जबलपुर डा. आरएस शर्मा एवं सदस्य सहायक प्राध्यापक मेडिसिन डा. प्रशांत पुणेकर, सहायक प्राध्यापक पैथोलाजी विभाग डा. राजेश महोबिया, नर्मदा मिशन के अध्यक्ष नीलेश रावल होंगे।

 

नियमित होगी स्वास्थ्य की जांच

 

चिकित्सकों की समिति नियमित रूप से दादा गुरु का पल्स, ब्लड प्रेशर, इसीजी इत्यादि की जांच करेगी, आवश्यकतानुसार ब्लड, शुगर, कोलेस्ट्राल, यूरिया, यूरिक एसिड इत्यादि की जांच करेगी। जरूरत अनुसार अन्य जांचे जो समिति द्वारा उचित समझी जावे वो भी की जाएगी।

समिति जांच रिपोर्ट तीन सप्ताह उपरांत रजिस्ट्रार मेडिकल कौंसिल को प्रस्तुत करेगी। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि उपरोक्त कार्य अत्यधिक सावधानीपूर्वक किया जाना है तथा दादा गुरू को 24 घंटे एवं सात दिनों तक सतत् निगरानी में रखा जाए। उल्लेखनीय है कि दादा गुरु 3 साल 7 माह से अधिक समय तक सिर्फ नर्मदा जल ही ग्रहण कर रहें हैं। कलेक्टर ने भी शोध संबंधी विभिन्न सावधानियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button