ब्रेकिंग
Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा... Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट Ram Mandir Trust: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी बोले- 'हुंडियों से चढ़ावे की चोर... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में कानपुर के श्रद्धालु की सांप काटने से मौत, फुटपाथ पर सो रहा था... पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काटा, कोर्ट ने मालिक को ठहराया जिम्मेदार, सुनाई सजा Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन
देश

वाराणसी में इटली का युवक रामनगर में ट्रांसमिशन टावर से पैराशूट के सहारे कूदा और गायब हो गया

वाराणसी। जनाब, लोगों का शौक भी अजीब चीज है। हैरतअंगेज स्टंट तो लोगों ने अपनी जिंदगी में कई देखे होंगे लेकिन मंगलवार को एक इटालियन युवा पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर अजीबोगरीब स्टंट कर लोगों के बीच चर्चा में आ गया। रामनगर क्षेत्र में बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर जब युवक ने छलांग लगाई तो लगा कि अब इसका बचना किसी भी सूरत में मुश्किल है। मगर युवक के बिजली ट्रांसमिशन टावर से कूदते ही पैराशूट खुला और वह विदेशी युवक धीरे- धीरे जमीन पर सुरक्षित उतर आया।

वायरल हो रहा वीडियो

रामनगर के वाजिदपुर क्षेत्र के गंगा नदी के किनारे स्थित 220 केवी के हाईटेंशन टावर पर एक विदेशी पर्यटक अचानक चढ़ने लगा। बिजली के खतरनाक बिजली के टावर पर चढ़ रहे इटली के युवक को स्थानीय लोग रोकते रहे लेकिन वह नहीं रुका। वहीं नीचे खाली क्षेत्र में खड़ी उसके साथ आयी एक महिला इस पूरे घटनाक्रम को आपने वीडियो कैमरे में कैद करती रही। लोगों ने भी इस दौरान युवक का वीडियो बनाया और देखते ही देखते शहर भर में यह वायरल हो गया।

देखते ही देखते लगा दी छलांग

स्‍थानीय लोगों के अनुसार दो विदेशी पर्यटक गंगा पार कर रेत पर आए थे। जहां कुछ देर घूमने फिरने के बाद रामनगर वाजिदपुर वार्ड पहुंच गए। वाजिदपुर में 220 केवीए का विद्युत ट्रांसमिशन टावर है। जहां से बिजली गंगा से होते हुए भेलूपुर को जाती है। वाजिदपुर पहुंचने के बाद विदेशी पर्यटक बैग से पैराशूट निकाल कर पहन लिया। बिजली के खंभे पर चढ़ने लगा। स्थानीय लोगों के मना करने के बावजूद वह खम्भे पर सबसे ऊपर तक चढ़ गया। जहां उसने सबसे ऊपर जाकर अपनी सेल्फी लेने के साथ ही जंप करने का पूरा वीडियो भी शूट किया और ट्रांसमिशन टावर से नीचे की ओर छलांग लगा ली।

युवती शूट करती रही वीडियो

युवक के टावर पर चढ़ने के साथ ही उसके साथ आयी विदेशी महिला पर्यटक भी इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाती रही। स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी। हालांकि हमेशा की ही तरह सब कुछ खत्‍म होने के बाद पुलिस पहुंची। जब तक पुलिस आती तब तक विदेशी जोड़ा मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल रामनगर पुलिस गंगा किनारे के थानों से संपर्क कर विदेशी युगल की तलाश कर रही है।

शहर में हो रही तलाश

युवक जब पोल पर चढ़ने लगा तो आसपास के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। युवक बहुत तेजी से टावर पर चढ़ा और साथ लिए पैराशूट के सहारे नीचे कूद पड़ा। इसके बाद लोग उससे इस घटना की वजह के बारे जानकारी मांगी तो उसने कुछ नहीं बताया और अपना बैग व अन्‍य सामान समेट कर मौके से महिला साथी को लेकर चला गया। जब तक सूचना पर पुलिस पहुंची वह निकल गया था। पोल से पैराशूट से कूदने का वीडियो तो वायरल हुआ ही साथ ही लोग उसके कूदने की वजह तलाशने में जुटे है। हालांक‍ि बुधवार की सुबह तक टावर से पैराशूट से कूदने वाले विदेशी युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button