ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
मध्यप्रदेश

परीक्षा के दूसरे दिन बीबीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने में लगातार तेजी दिखाई जा रही है। शनिवार को प्रशासन ने बीबीए प्रथम वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) का परीक्षा परिणाम घोषित किया। ये परिणाम भी परीक्षा के 24 घंटे के भीतर जारी किया गया। 1090 विद्यार्थियों की परीक्षा का मूल्यांकन तेज गति से करवाकर प्रशासन ने परिणाम जारी किया।

कुल परीक्षा परिणाम 81 प्रतिशत रहा। इसमें 888 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। । इस प्रकार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा समाप्ति के दूसरे दिन परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

विदित हो कि पूर्व में भी विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक सात मई को बीसीए तृतीय वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.), दिनांक 20 मई को बीबीए तृतीय वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) एवं दिनांक 05 जून, को बीबीए प्रथम वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) के परीक्षा परिणाम अंतिम प्रश्न पत्र के दिन ही जारी किये गये थे।

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के नए पाठ्यक्रमों बीकाम, बीकाम (कम्प्यूटर एप्लीकेशन), बी.एससी (गणित समूह), बी.एससी (जीव विज्ञान समूह), एमबीए (एक्जीक्यूटिव) एवं अन्य सर्टिफिकेट, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को सत्र 2024-25 से शामिल किया जा रहा है। अतः विश्वविद्यालय इनकी परीक्षाओं को भी शीघ्र सम्पन्न कर शीघ्रातिशीघ्र उनके परिणाम जारी कर अपने ध्येय वाक्य ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम’ को भलीभूत करने का निरंतर प्रयास करेगा।

कुलसचिव डा.दीपेश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी प्रक्रिया में परिणाम को लेकर कोई परेशानी न हो इसके लिए हम समय पर नतीजे देने का प्रयास कर रहे हैं।

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने पुनः प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में संलग्न पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा, प्रो. आशीष शर्मा, प्रो. नरेन्द्र शुक्ला, उपकुलसचिव अभयकांत मिश्रा एवं सहायक कुलसचिव सुनीता देवड़ी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button