ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
मध्यप्रदेश

ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत..

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नवलगांव में कथा सुनने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां गई थीं, तीनों कथा स्थल से दादा महाराज होते हुए टोन घाट की तरफ निकल गईं और रास्ता भूलने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहीं थीं। तभी बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच में नहर के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ठाकुर गाड़ी चला रही थी, उसको मामूली चोट आई है। तीनों लड़कियां शनिवार को बागेश्वर महाराज की कथा में गई थीं।

इसके बाद टोनघाट जा रहीं थीं लेकिन रास्ता भूल गईं और वापस लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल ठेमी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि करेली निवासी निकिता साहू और निकिता ठाकुर और सिमरन सहेली हैं।

तीनों एक्टिवा से जा रहीं थीं तभी लापरवाही से ट्रक चलाते हुए ट्रक चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी, एक्टिवा पर सवार निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौत हो गई है। सिमरन ठाकुर को मामूली चोट आई है ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है, दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button