ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

मुख्य चयनकर्ता का बड़ा खुलासा, बताया क्यों अंबाती रायुडू को किया टीम इंडिया से बाहर

नई दिल्ली। Chief Selector MSK Prasad on Ambati Rayudu: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में इस बात से भी पर्दा उठा दिया है कि उन्होंने भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन अंबाती रायुडू को क्यों टीम से बाहर किया। एमएसके प्रसाद ने कहा है अंबाती रायुडू के बाहर होने पर उन्हें भी बुरा लगा था।

45 वर्षीय एमएसके प्रसाद ने कहा है कि साल 2019 में अंबाती रायुडू ने अच्छा किया था, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। स्पोर्टस्टार को दिए एक इंटरव्यू में भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने खुलासा किया है कि अंबाती रायुडू को हमने आइपीएल की परफॉर्मेंस के आधार पर चुना था और वनडे टीम में शामिल किया था। समिति ने अंबाती रायुडू की फिटनेस पर भी फोकस किया था, लेकिन दुर्भाग्य से वे वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर हो गए। यह वास्तव में एक बहुत अलग मुद्दा था।

मुझे भी बुरा लगा था – एमएसके

एमएसके प्रसाद ने कहा है, “मुझे रायुडू को लेकर काफी बुरा लगा। मैं साफ सकता हूं कि यह निर्णय यह बहुत ही मार्मिक मुद्दा था। हमारी चयन समिति ने हमेशा ये महसूस किया है कि वह 2016 के जिम्बाब्वे दौरे के बाद टेस्ट सलेक्शन के रडार पर हैं और मैंने उनसे बोला था कि वह टेस्ट क्रिकेट पर फोकस क्यों नहीं करते। अगर आपको याद हो तो हमने आइपीएल के प्रदर्शन के आधार पर उनको वनडे टीम में जगह दी थी। जो बहुतों को शायद उचित न लगे, लेकिन ये सच है।”
उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद हमने एक महीने तक एनसीए में उनकी फिटनेस पर फोकस किया और उनकी मदद की। उन्होंने काफी हद तक अपनी फिटनेस हासिल कर ली थी, लेकिन दुर्भाग्य से वे टीम से बाहर हो गए। मैं खुद दुखी था कि उनके साथ क्या हुआ है(वर्ल्ड कप के सलेक्शन नहीं होने पर)। मुझे उनको लेकर बहुत बुरा लगा।” बता दें कि अंबाती रायुडू की जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में चुना गया था और चयनकर्ताओं ने कहा था कि वे रिजर्व प्लेयर के रूप में हैं, लेकिन जब रिजर्व प्लेयर के तौर पर भी उनका चयन नहीं हुआ तो अंबाती रायुडू ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, बाद में अपने फैसले को उन्होंने वापस ले लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button