ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

शाहीन बाग धरना से दुखी है 10 साल की बच्ची, CJI को पत्र लिखकर लगाई ये गुहार

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे धरने में पिछले दिनों 4 महीने के नवजात बच्चे की मौत पर 10 साल की लड़की ने सीजेआई को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।

‘राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार’ जीतने वाली 10 साल की बच्ची जेन गुणारत्न सदावर्ते (Zen Gunratan Sadavarte) ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को पत्र लिखा है। जेन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि इस तरह के धरने प्रदर्शन में बच्चों को शामिल ना किया जाए। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन बनाए।

आपको बता दें कि जेन गुणारत्न सदावर्ते एक बहादुर बच्ची है। जेन को इसी साल ‘राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार’ से नवाजा गया है। जेन को मुंबई के क्रिस्टल टॉवर में लगी आग से 17 लोगों की जान बचाने के लिए ‘राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। जेन ने स्कूल में हादसों से निपटना सीखा था। जब क्रिस्टल टॉवर में आग लगी थी तब इस 10 साल की बच्ची ने बहुत हिम्मत और सूझ बूझ से काम लेकर क्रिस्टल टावर की आग से 17 लोगों की जान बचाई थी।

बता दें इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर आगामी 7 फरवरी को सुनवाई करेगा। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी ने शाहीन बाग के बंद पड़े रास्ते को खुलवाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके अलावा याचिकाकर्ता की मांग है कि हिंसा को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज या हाईकोर्ट के कोई मौजूदा जज इस पूरे मामले की निगरानी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button