ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मध्यप्रदेश

इंदौर कलेक्टर का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए आए नजर..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कलेक्टर आशीष सिंह गुरूवार को एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए, कलेक्टर ना केवल शासकीय स्कूल पहुंचे बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों को पढाई भी कराई, इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। दरअसल गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह स्कूल चलो अभियान के तहत इंदौर के शासकीय स्कूल पहुंचे थे। कलेक्टर ने यहां की व्यवस्था को देखने के साथ ही शिक्षकों और प्राचार्य से भी चर्चा की, कलेक्टर ने यहां छात्रों के लिए मौजूद सभी सुविधाओं को बारीकी से देखा।

 इसके बाद वह छात्रों के बीच पहुंचे और छात्रों को पढ़ाने के लिए जमीन पर बैठ गए, इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के सवाल के जवाब देने के साथ ही उनके साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया, कलेक्टर ने उन्हें बताया की वे शासकीय स्कूल में पढ़े हैं और 12वीं के बाद उन्होंने आईएएस बनने की ठान ली, इस दौरान रेडियो उनके जीवन में काफी मददगार साबित हुआ और रेडियो के जरिये उनका जर्नल नॉलेज बढ़ा और वे लगातार एक्जाम देते रहे और आज एक कलेक्टर के रूप में इंदौर में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की आज शासकीय स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हो चुका है,और कई छात्र प्राइवेट स्कूल को छोड़कर शासकीय स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं, ये इस बात का संकेत है की अब शासकीय स्कूल पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। कलेक्टर आशीष सिंह को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए।

Related Articles

Back to top button