ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

‘प्यार’ ठुकरा कर सरकारी नौकरी वाले लड़के से की थी शादी… बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार डाला

तेलंगाना के आंध्र प्रदेश में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. युवती की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन घरवालों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है और उसकी हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक का हाथ बताया है. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल, युवती गांव में रहकर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी गांव के ही एक शख्स के साथ दोस्ती हुई. दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और प्यार हुआ.

वह कभी-कभी मिलते भी थे. इसी दौरान उनकी कुछ तस्वीरें भी क्लिक हुई हैं. युवती ने घरवालों को युवक के बारे में बताया और शादी की बात कही. युवती के घरवाले शादी के लिए नहीं माने. गांव के ही दूसरे युवक के साथ, जो कि सरकारी नौकरी में था वह भी युवती का दोस्त था, युवती के घरवाले शादी के लिए तैयार हो गए. घरवालों ने युवती की शादी दूसरे युवक से कर दी.

पति के जाने बाद अनुषा की मिली लाश

यह मामला कान्नाकातुरु का है, जहां मृतक अनुषा खुशहाल जीवन जी रही थी. अनुषा पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान अनुषा की दुर्गाप्रसाद नाम के युवक से दोस्ती हुई और वह दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. शादी करने की बात अनुषा ने अपने घरवालों को बताई. घरवालों ने मना कर दिया. अनुषा का ही एक और दोस्त जगदीश था. वह दोनों काफी अच्छे दोस्त थे. जगदीश ने अनुषा से शादी की बात कही. इस बार अनुषा के घरवाले भी शादी को तैयार हो गए क्योंकि जगदीश जम्मू में सीआरपीएफ कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है.

दोनों की शादी हुई, ये बात दुर्गाप्रसाद को नहीं पसंद आई. शादी के बाद जब जगदीश अपनी ड्यूटी पर वापस चला गया तो दुर्गाप्रसाद ने फिर से अनुषा से कॉन्टैक्ट करने लगा और उसकी पुरानी तस्वीरें और वीडियों पति और ससुरालवालों को भेजने की धमकी देने लगा.

एक दिन गांव में देवता के त्योहार के मौके पर सभी एकसाथ मौजूद थे. कुछ समय बाद अनुषा के पास एक फोन आया और वह उठकर वहां से चली गई, बाद में जब कुछ समय जब उसका भाई मवेशियों को चराने जंगल की तरफ गया तो वहां अनुषा की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली. घरवालों का आरोप है कि दुर्गाप्रसाद ने ही आनुषा की हत्या की है.

Related Articles

Back to top button