ब्रेकिंग
सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता... जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ... नीरज चोपड़ा को लगा बड़ा झटका: टखने के लिगामेंट टियर के कारण पूरे सीजन से बाहर, मिस करेंगे डायमंड लीग... साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार नागार्जुन: 70 की उम्र में भी फिटनेस और स्टाइल से जीत रहे हैं दिल अमेरिकी नाकाबंदी से चरमराई ईरान की अर्थव्यवस्था; राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- डॉलर पर घटाएंगे निर्भरत...
मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा उपचुनाव परिणाम के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को दिया जाएगा जिलों का प्रभार

भोपाल। अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव के परिणाम आने के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बारे में भाजपा संगठन की भी राय ली जा रही है जिससे पार्टी और सरकार, दोनों के बीच तालमेल बनाते हुए जनहित के कार्य किए जा सकें।

तबादलों से रोक हटते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के आवेदन आना शुरू हो जाएंगे। इनमें प्रभारी मंत्री की अनुशंसा महत्वपूर्ण होती है।

यही वजह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपेंगे। अमरवाड़ा उपचुनाव की प्रभारी बनाई गई पीएचई मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा जिले का प्रभार सौंपा जा सकता है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री अमरवाड़ा में जनसभा करने गए थे, इस दौरान उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए कि संपतिया उइके को ही छिंदवाड़ा का प्रभार दिया जाएगा।

15 अगस्त को प्रभारी मंत्री ही अपने-अपने जिलों में करेंगे झंडा वंदन

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले की यह स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रभारी मंत्री ही 15 अगस्त अपने-अपने जिलों में झंडा वंदन करेंगे। इसके लिए इसी माह प्रभारी मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जाएगा।

इसको लेकर मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद के साथ बैठक भी कर चुके हैं। मंत्रियों को प्रभार सौंपे जाने से पहले केंद्रीय नेतृत्व को भी सूचित किया गया है।

जहां भाजपा का मजोर जनाधार उन जिलों में वरिष्ठ मंत्रियों को दिया जाएगा प्रभार

जिन जिलों में भाजपा का कमजोर जनाधार रहा है उन जिलों का प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया जाएगा। वे प्रभार के जिलों में सरकार और पार्टी दोनों के बीच तालमेल बनाते हुए कार्य करेंगे और प्रयास होगा कि अगले चुनाव में वहां पार्टी का जनाधार पूरी तरह से मजबूत कर लिया जाए।

Related Articles

Back to top button