ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
राजस्थान

धन छिपा है… पहाड़ी पर बुला गर्लफ्रेंड से गड्ढा खुदवाया, तभी कर दिया हमला, CID अफसर अरेस्ट

राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सीआईडी अधिकारी एक महिला और उसके बेटे को पहाड़ी पर बुलाया. जब दोनों ने गड्ढा खोदने की कोशिश की तो उसने पीछे से दोनों पर हमला कर दिया. उसने दोनों को जंगल में धन गड़ा होने के बहाने पहाड़ी पर ले गया और दोनों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की. वहां से गुजरते हुए लोगों ने सुना तो आरोपी सीआईडी अधिकारी उन्हें छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने अब आरोपी सीआईडी अधिकारी को गिरफ्तार किया है.

उदयपुर जॉन में कार्यरत सीआईडी खड़क सिंह के कारनामे को सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. सीआईडी ऑफिसर ने बकायदा जंगल में ले जाकर उन्हें वहां पैसे होने का झांसा दिया और उन पर हमला करके दोनों की जान लेने की कोशिश भी की.

क्या है पूरा मामला?

पिछले कई सालों से आरोपी खड़क सिंह पुलिस मुख्यालय के इंटेलिजेंस की वेरिफिकेशन शाखा में कार्यरत है. कुछ दिन पहले बांसवाड़ा से ही उदयपुर आया था. आरोपी बांसवाड़ा में एक महिला के संपर्क में आया और उससे शादी का दवाब बनाकर उससे संबंध बनाएं और जब उदयपुर तबादला करवा दिया. महिला भी उसके पीछे-पीछे आ गई तो आरोपी ने झूठे आरोप लगाए कि महिला उसे पर जबरन शादी का दबाव बना रही है. कुछ समय बाद आरोपी ने महिला और उसके बेटे को मारने की प्लानिंग बनाई.

आरोपी खड़क सिंह ने महिला को जयपुर के पहाड़ों ने गड़ा धन निकालने की बात कहकर जयपुर बुलाया. आरोपी ने महिला को ये कहकर बुलाया कि एक पहाड़ी पर धन गड़ा हुआ ,है जिसे दोनों वहां चलकर निकालेंगे. इस पर महिला ने आरोपी पर भरोसा किया और बेटे को लेकर जयपुर चली गई. मां बेटे को नींदड़ मोड़ के पास से जंगल में ले गया और दोनों को धन गड़ा होने की बात कहकर गड्ढा खुदवाया और जब मां-बेटे गड्ढा खोदने में व्यस्त थे, तभी आरोपी चाकू निकालकर मां और बेटे का भी गला काटने की कोशिश की. जब बेटा जोर-जोर से चिल्लाया तो आस-पास के लोग वहां पर पहुंच गए और आरोपी मौके से फरार हो गया.

डीसीपी अमित कुमार के अनुसार लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अलग-अलग टीमों का गठन किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को डिटेन किया तो सामने आया की सीआईडी जोन में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पद पर उदयपुर जोन में कार्यरत है. जिसे पुलिस ने सांगानेर से गिरफ्तार किया है और अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है..

Related Articles

Back to top button