ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

धमकियों के बाद आयोजकों ने रद्द किया ‘कोलकाता बीफ फेस्टिवल’

कोलकाता: कोलकाता में बीफ फेस्टिवल का आयोजन करने वाले लोगों को धमकी भरे फोन कॉल्‍स और मैसेज आने के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इससे पहले बीफ फेस्टिवल का नाम बदल दिया गया था। इस कार्यक्रम का नाम मीट फेस्टिवल रखा गया और फिर ‘बीप फेस्टिवल’ लेकिन धमकियां आनी बंद नहीं हुई इसलिए कार्यक्रम को ही रद्द कर दिया गया। इस फेस्टिवल का आयोजन 23 जून को मध्य कोलकाता के सुद्दर स्ट्रीट में किया जाना था।

आयोजकों ने जानकारी देते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखी कि हम डरे हुए हैं क्योंकि हमें हर तरफ से धमकियां मिल रही हैं। चीजें अब हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। इन सभी कारणों की वजह से कोलकाता बीप फेस्टिवल को रद्द दिया गया है। आयोजकों ने लिखा कि हमारी टीम में से एक सदस्य को 300 से ज्यादा टेलीफोन कॉल मिले, इनमें से अधिकतर हमारे समर्थन में थे और वे सीधे तौर पर धमकी दे रहे थे। कई लोगों का कहना है कि इस फेस्टिवल के आयोजन के पीछे राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। आयोजन करने वाली कंपनी के एक सदस्य ने बताया कि वह धमकियों से इतना परेशान हो गया कि उसे अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में बीफ बेचने और खाने पर कोई पाबंदी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button