ब्रेकिंग
सोने-चांदी के नए भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख पर स्थिर, चांदी ₹1,800 उछलकर ₹2.40 लाख के पार जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर...
दिल्ली/NCR

बेटे को पालने के लिए नहीं थे पैसे, मां ने तीन साल पहले पड़ोसी को सौंपा जिगर का टुकड़ा, वापस लेने गई तो…

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से अनोखा मामला सामने आया है. यहां कोरोना काल में आर्थिक तंगी की मार झेल रही महिला ने साल 2021 में पड़ोसी को अपना बेटा कुछ समय के लिए सौंपा था. आरोप है कि अब वो पड़ोसी, महिला को उसका बेटा वापस नहीं लौटा रहा. यहां तक कि उसने तो महिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया. पीड़िता ने अब पुलिस से मदद मांगी है.

मामला हैदरपुर इलाके का है. 25 साल की पूजा देवी के पति ने कुछ साल पहले उसे छोड़ दिया. पूजा के दो बच्चे हैं. एक बेटा (3) और एक बेटी (2). बच्चों को पालने के लिए पूजा ने शालीमार इलाके में लोगों के घर जा-जाकर झाड़ू-पोछा लगाने का काम शुरू किया. इससे उसे ठीक-ठाक आमदनी हो रही थी. परिवार खुश था. लेकिन साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण पूजा को काम मिलना बंद हो गया.

पूजा ने की दूसरी शादी

एक साल तक तो उसने जैसे-तैसे बच्चों को पाला. लेकिन साल 2021 में पूजा ने अपने पड़ोसी सोनू को बताया कि वो दो बच्चों को पालने में असमर्थ है. सोनू ने तब पूजा को कहा कि तुम अपना बेटा कुछ समय के लिए मुझे दे दो. मैं तुम्हारे बेटे को पालूंगा. जब तुम्हारी आमदनी अच्छी हो जाएगी तो अपना बेटा वापस ले जाना. पूजा भी मान गई. उसने अपना बेटा सोनू को दे दिया. इस बीच पूजा ने अशोक सिंह नामक शख्स से शादी कर ली.

लेकिन वो बीच-बीच में अपने बेटे से मिलने आती रहती थी. कुछ समय पहले से सोनू बहाने मारने लगा कि उसका बेटा फिलहाल घर पर नहीं है. जब भी पूजा आती, सोनू कोई न कोई बहाना बनाकर उसे वापस लौटा देता. इससे पूजा को सोनू पर शक होने लगा. फिर उसने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज करवा दिया.

पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले सोनू से पूछताछ की जाएगी. इसके लिए टेक्निकल सबूत भी जमा किए जाएंगे जिसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले की छानबीन गंभीरता के साथ की जा रही है. पुलिस जल्द से जल्द बच्चे को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button