ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
छत्तीसगढ़

सुकमा के कोंटा में अज्ञात बीमारी का कहर, ग्रामीण की मौत से लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग ने मृतक की पहचान की

स्वास्थ्य विभाग अज्ञात बीमारी की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान वेट्टी मुडा के रूप में हुई है. वेट्टी मुडा को बीते दिन अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर पोटकपल्ली उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बाइक एंबुलेंस से कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

बीमारी से पहले शख्स के हाथ पैर फूले

मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया. जांच के दौरान एक महिला सहित कुल छह ग्रामीणों में हाथ-पैर में सूजन, कमजोरी और अस्वस्थता के लक्षण पाए गए. इन सभी को तत्काल निगरानी में लेते हुए आगे की जांच के लिए जिला अस्पताल सुकमा रेफर किया गया है.

बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां आवश्यक जांच, सैंपल कलेक्शन और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परीक्षण किए जाएंगे. फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि बीमारी किस कारण से फैल रही है, लेकिन हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है- डॉ. रुद्रमणि वैष्णव, डॉक्टर, सुकमा स्वास्थ्य विभाग

किन मरीजों का सुकमा जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, जानिए

  • वेट्टी हिडमा
  • वेट्टी देवा
  • माड़वी हिडमा
  • वेट्टी देवा
  • वेट्टी हिरमे
  • ओयाम सुक्का

सुकमा के पोटकपल्ली गांव में मातम का माहौल

अज्ञात बीमारी से मौत के बाद सुकमा के पोटकपल्ली गांव में डर का माहौल है. इस बीमारी को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव में कई लोग बीमार चल रहे हैं. हाथ-पैर में सूजन, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में आशंका गहराती जा रही है. अचानक हुई मौत ने लोगों को और ज्यादा भयभीत कर दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर सभी ग्रामीणों की गहन जांच कराई जाए और बीमारी के कारणों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए, ताकि आगे किसी की जान न जाए. खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ग्रामीणों की चिंता साफ नजर आ रही है.

साल 2023 में भी फैली थी अज्ञात बीमारी

सुकमा में साल 2023 में अज्ञात बीमारी का कहर देखने को मिला था. कोंटा के रेंगडगट्टा गांव में अज्ञात बीमारी से ग्रामीणों ने मौत का दावा किया था. यहां कुल 61 लोगों की मौत हुई थी. उस दौरान जांच में यह पाया गया था कि कुल 47 मौतें विभिन्न बीमारियों, प्राकृतिक और अन्य कारणों से हुई थीं.

सुकमा स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

अभी वर्तमान स्थिति को देखते हुए सुकमा में जिला प्रशासन एक्टिव है. हेल्थ डिपार्टमेंट ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी शख्स को कैसे भी लक्षण दिखे तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें. पोटकपल्ली में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद है और पूरे गांव में जांच पड़ताल की जा रही है.

Related Articles

Back to top button