ब्रेकिंग
NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन...
देश

पिता को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया 12 साल का बेटा, आखिर में जो हुआ रुला देगा आपको

पश्चिम बंगाल के एक लड़के की बहादुरी का किस्सा सनकर आप सभी अपने दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे. इसकी वजह यह है कि महज बारह साल के लड़के ने अपने पिता को बचाने के लिए मगरमच्छ के मुंह में हाथ डाल दिया. हालांकि वह अपने पिता को बचा नहीं सका और मगरमच्छ उसके पिता को खींच ले गया. फिलहाल रेस्क्यू टीम उसके पिता को तलाशने की कोशिश कर रही हैं.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा ब्लॉक के जिपलोट के सत्यदासपुर ग्राम पंचायत का है. सुंदरबन में 45 साल का अब्बासुद्दीन शेख मुछआरा मछली पकड़ने के लिए अपने छोटे बेटे के साथ गया था. जैसे ही उसने मछली पकड़ने के लिए डोंगी डाली वैसे ही नदी से मगरमच्छ बाहर निकल आया. मगरमच्छ ने अब्बासुद्दीन का हाथ जबड़े में पकड़ लिया. उसका छोटा बेटा साथ ही मौजूद था.

12 साल के किशोर ने देखा कि उसके पिता को मगरमच्छ ने जकड़ रखा है, बस फिर क्या था. उसने तुरंत ही मगरमच्छ के जबड़े को पकड़ लिया और उसने अंदर हाथ डालकर पकड़ को ढीला करने की कोशिश की. उसने पिता बुरी तरह से जख्मी हो चुकी थे. अब्बास ने अपने छोटे बेटे से कहा कि वह तुरंत जाए और गांव से मदद लेकर आए. क्योंकि, मगरमच्छ से भिड़ना उसके लिए आसान नहीं था.

अब्बास के बेटे को इस बात का अहसास हो गया था कि वह मगरमच्छ से अपने पिता को नहीं छुड़ा सकता है. इसके बाद वह दौड़ा लगाकर गांव पहुंचा और वहां पर लोगों को इकट्ठा कर वापस उसी जगह पहुंचा जहां पर मगरमच्छ ने उसके पिता को जकड़ लिया था. मासूम को वहां पर अब कोई नहीं मिला. उसके पिता पर मगरमच्छ के हमले का वह इकलौता गवाह है.

मासूम बेटे ने सभी को बताया कि, ‘उसने इससे पहले कभी भी मगरमच्छ नहीं देखा था. जैसे ही अब्बा ने जाल डाल मगरमच्छ ने उनके हाथ को जकड़ लिया. पिता के हाथ लहूलुहान हो गए थे. मैंने मगरमच्छ के जबड़े को खोलने की कोशिश की लेकिन वह मुझसे नहीं खुला. अब्बा ने कहा कि लोगों को बुलाकर लाओ. जब मैं लौटकर आया तो उस जगह न तो पिता मिले न ही वह मगरमच्छ.’ फिलहाल स्पीड बोट की मदद से मछुआरे को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं उसके पूरे परिवार का फिलहाल रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button