ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

#Pulwama Attack: शहीदों को मोदी-शाह की श्रद्धांजलि, बोले-देश कभी नहीं भूलेगा जवानों की शहादत

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश इन शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि पिछले वर्ष पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि। वे असाधारण लोग थे जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा और सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।

PunjabKesari

वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूरा देश आतंकवाद की बुराई के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। अपनी मातृभूमि की सम्प्रभुता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हमारे बहादूर जवानों और उनके परिवारों के प्रति भारत हमेशा आभारी रहेगा।

PunjabKesari

पुलवामा हमले की बरसी पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे सीआरपीएफ के जवानों को नमन करता हूं। देश हमारे वीर जवानों की शहादत सदैव स्मरण रखेगा। नड्डा ने ट्वीट किया कि हम सभी एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

PunjabKesari

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि 2019 में आज के ही दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को याद कर रहा हूं । भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और हम इस बुराई के खिलाफ लड़ाई को जारी रखने को प्रतिबद्ध हैं।

14 फरवरी को ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था। इस आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। आज पुलवामा हमले की पहली बरसी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button